Most Wickets in T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2024 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 2 जून से विश्व कप का आगाज होगा। अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में 20 टीमें खिताब के लिए टकराएंगी। इन सभी टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप ए में है। इस समूह में टीम इंडिया के अलावा पाकिस्तान, कनाडा, आयरलैंड और USA शामिल है। टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं। वहीं टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं।
शाकिब कर चुके हैं 47 शिकार
शाकिब 2007 से टी20 विश्व कप खेल रहे हैं। वह और रोहित शर्मा 2 ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो 2007 से खेल रहे हैं और टी20 विश्व कप 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे। शाकिब ने टी20 विश्व कप के 36 मैच की 35 पारियों में 18.63 की औसत और 6.78 की इकॉनमी से 47 विकेट चटकाए हैं। 4/9 टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है।
लिस्ट में रविचंद्रन अश्विन भी
इस सूची में दूसरे नंबर पर शाहिद अफरीदी (39), तीसरे पर लसिथ मलिंगा (38), चौथे पर सईद अजमल (36), 5वें पर अजंता मेंडिस (35), छठे पर उमर गुल (35), 7वें पर रविचंद्रन अश्विन (32), 8वें पर वानिंदु हसरंगा (31), 9वें पर डेल स्टेन (30) और 10वें पर स्टुअर्ट ब्रॉड (30) हैं। अश्विन ने टी20 विश्व कप में अब तक 24 मैच खेले हैं। इस दौरान 24 पारियों में उन्होंने 17.25 की औसत और 6.49 की इकॉनमी से 32 विकेट झटके हैं। 4/11 टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
टी20 विश्व कप में सर्वाधिक विकेट
शाकिब अल हसन: 47 विकेट
शाहिद अफरीदी: 39 विकेट
लसिथ मलिंगा: 38 विकेट
सईद अजमल: 36 विकेट
अजंता मेंडिस: 35 विकेट
उमर गुल: 35 विकेट
रविचंद्रन अश्विन: 32 विकेट
वानिंदु हसरंगा: 31 विकेट
डेल स्टेन: 30 विकेट
स्टुअर्ट ब्रॉड: 30 विकेट
ये भी पढ़ें: RR Vs RCB: OUT or NOT OUT? दिनेश कार्तिक के नॉट आउट पर उठे सवाल, एक्सपर्ट भी अंपायर के फैसले से खफा
ये भी पढ़ें: RR vs RCB: विराट कोहली का विकेट लेते ही युजवेंद्र चहल ने रच दिया इतिहास, IPL में बनाया बड़ा कीर्तिमान
संबंधित खबरें
LIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
2 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
3 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
4 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
4 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
5 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
6 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
7 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines