MLC 2025: मेजर लीग क्रिकेट 2025 में एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाज मोनांक पटेल का विस्फोटक अंदाज देखने को मिला है। एमआई न्यूयॉर्क बनाम सिएटल ऑर्कास मैच में मोनांक ने ऑकार्स के गेंदबाजों की खूब पिटाई की। जिसके चलते उन्होंने मेजर लीग क्रिकेट में एक ऐतिहासिक उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है। मोनांक पटेल अब मेजर लीग क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी बन गए हैं।
मोनांक पटेल ने खेली 93 रन की पारी
एमआई न्यूयॉर्क बनाम सिएटल ऑर्कास में मोनांक पटेल भले ही शतक से चूक गए हो, लेकिन वे इतिहास रच गए। मोनांक ने सिएटल ऑर्कास की पिटाई करते हुए 50 गेंदों पर 93 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान मोनांक ने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। अब मोनांक मेजर लीग क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले यूएसए के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।
एमआई न्यूयॉर्क ने 7 विकेट से जीता मैच
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिएटल ऑर्कास ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 200 रन बनाए थे। सिएटल ऑर्कास की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए काइल मेयर्स ने 46 गेंदों पर 88 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा शयान जहांगीर ने 43 रन बनाए थे। वहीं कप्तान हेनरिक क्लासेन ने नाबाद 27 रन बनाए थे। सिएटल ऑर्कास की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नवील उल हक ने 2 विकेट जरूर चटकाए थे, लेकिन वे सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 64 रन खर्च किए थे।
इसके बाद एमआई न्यूयॉर्क ने मैच को 1 ओवर पहले ही जीत लिया। एमआई न्यूयॉर्क की तरफ से मोनांक पटेल के अलावा माइकल ब्रेसवेल ने भी कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया ब्रेसवेल 35 गेंदों पर नाबाद 50 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा कीरोन पोलार्ड 26 रन बनाकर नाबाद रहे।
ये भी पढ़ें:- मोईन अली के भतीजे ने डेब्यू मैच में गेंदबाजों पर बरपाया कहर, 213 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज, मोहम्मद सिराज को हुआ नुकसान
14 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
37 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
4 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines