Mohammed Siraj: आईपीएल 2025 में मैच नंबर 14 आरसीबी बनाम गुजरात के बीच खेला गया था। इस मैच में जीटी ने शानदार प्रदर्शन किया और 8 विकेट से मुकाबले में बाजी मार ली। गुजरात की ओर से मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाजी की और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। सिराज के लाजवाब प्रदर्शन पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला। आरसीबी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद सिराज ने बड़ा बयान दिया है।
सिराज का बड़ा बयान आया सामने
सिराज 7 साल तक आरसीबी का हिस्सा रहे चुके हैं। वह एम चिन्नास्वामी के मैदान को बखूबी जानते हैं। सिराज ने मैच के बाद कहा कि मैच के दौरान मैं थोड़ा भावुक था। मैंने आरसीबी से जीटी की जर्सी पहनी थी। लेकिन जब गेंद मेरे हाथ में आई तो सब कुछ ठीक हो गया। मैं लगातार खेल रहा था, लेकिन जब मुझे ब्रेक मिला तो इस दौरान मैंने अपनी गलतियों को सुधारा और अपनी फिटनेस पर काम किया। एक बार जब मुझे गुजरात टाइटंस ने ऑक्शन में चुना, तो मैंने आशीष भाई से बात की। उन्होंने मुझे अपनी गेंदबाजी का आनंद लेने के लिए कहा और ईशांत शर्मा भाई ने मुझे बताया कि किस लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करनी है। फिलहाल मेरा माइंडसेट आत्मविश्ववास रखने का है। इसलिए पिच मेरे लिए अहम नहीं रखती है।
सिराज ने दमदार प्रदर्शन से किया चारों खाने चित
आरसीबी के खिलाफ मोहम्मद सिराज ने 3 मुख्य बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। उन्होंने फिलिप साल्ट, लियाम लिविंगस्टोन और देवदत्त पडिक्कल को अपना निशाना बनाया। सिराज ने इस दौरान किफायती गेंदबाजी भी की। उन्होंने 4 ओवर में केवल 19 रन खर्च किए थे।
गुजरात ने ऐसे जीता मैच
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए थे। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन लियाम लिविंगस्टोन ने बनाए। उन्होंने 40 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने 17.5 ओवर में ही मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। जीटी की ओर से साईं सुदर्शन ने 36 गेंदों में 49 रन बनाए, जबकि जोस बटलर ने 39 गेंदों में 73 रन नाबाद बनाए थे।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
30 mins agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
1 hr agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
2 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
2 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
2 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
3 hrs agoWWE में सबसे बड़ा उलटफेर, दोस्त को धोखा देकर किया Money in the Bank कैश-इन
3 hrs agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
4 hrs agoअर्जुन राजपूत ने पाक गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 80 गेंदों में ठोका शतक
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines