Mohammed Shami: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला गया था। भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबला अपना नाम कर लिया। रोहित की कप्तानी में भारत ने दूसरी बार आईसीसी टूर्नामेंट जीता। दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी का तीसरा खिताब अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी जश्न में डूबे हुए थे। सभी खिलाड़ियों ने खूब जश्न मनाया और जीत को सेलिब्रेट किया। हालांकि जब भारतीय टीम के खिलाड़ी ट्रॉफी रिसीव करने के बाद जश्न मना रहे थे, तब मोहम्मद शमी, मंच पर भारतीय टीम का साथ छोड़ते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मंच से अलग हुए शमी
रोहित शर्मा ने आईसीसी चेयरमैन जय शाह से चैंपियंस ट्रॉफी रिसीव की। इसके बाद उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मंच पर आने के लिए कहा। शमी भी टीम के साथ मंच पर आए। लेकिन जब मंच पर शैंपेन की बोतल खुली तो मोहम्मद शमी इस दौरान टीम का साथ छोड़कर पीछे हट गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल इस्लाम धर्म में शैंपेन को पीना और छूना मना है। शायद इसलिए शमी मंच से पीछे हट गए।
रोजा विवाद को लेकर भी शमी हुए थे ट्रोल
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को दुबई में खेलने के लिए उतरी। इस दौरान शमी बाउंड्री लाइन पर एनर्जी ड्रिंक पीते हुए नजर आए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायरल हुई थी। कुछ यूजर्स उन्हें रमजान में रोजा न रखने को लेकर ट्रोल करते हुए दिखे थे। हालांकि कई पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कई इस्लामिक धर्म गुरु ने शमी का इस मामले में सपोर्ट भी किया था और आलोचकों की बोलती बंद की थी।
शमी का शानदार प्रदर्शन
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन किया। शमी और वरुण चक्रवर्ती ने भारत की ओर से इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट झटके। शमी ने 5 मैच में 9 विकेट झटके, जबकि वरुण ने 3 मैच में 9 बल्लेबाजों को शिकार बनाया।
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
31 mins agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
1 hr agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: भारत का 7वां विकेट गिरा, तिलक वर्मा अजीबोगरीब तरीके से हुए रन आउट
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
3 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
3 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines