Mohammed Shami Pakistan Controversy: बीते कुछ दिनों से टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इंजमाम-उल-हक का विवाद बढ़ता जा रहा है। ये विवाद तब शुरू हुआ जब टी20 विश्व कप 2024 के दौरान इंजमाम ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर गेंद के साथ छेड़छाड़ का बेबुनियाद आरोप लगाया था। जिसके बाद मोहम्मद शमी ने इंजमाम को जमकर लताड़ा था। जिसके बाद अब इस मामले में जुबानीजंग शुरू हो गई है। अब इस विवाद में एक और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कूद पड़ा है। जिसने शमी पर पलटवार किया है।
‘बेहुदा जुबान का इस्तेमाल न करे’
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने एक यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा कि अगर आपको इंजमाम की बात का बुरा लगा है तो आप उसको शब्दों में बयां कर सकते थे, लेकिन ये कार्टून जैसे वर्ड नहीं यूज करने चाहिए। वे बहुत सीनियर और उनको रिसपेक्ट देनी चाहिए। अगर आप अपने सीनियर्स का सम्मान नहीं करते हैं तो फिर क्रिकेट आपको 365 में से 300 दिन रुलाएगा, सिर्फ 65 दिन ही आप खुश रह पाएंगे। मैं आपसे पर्सनल गुजारिश करता हूं कृपया ऐसा न करें।
ये भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या जब सूर्यकुमार यादव से मिले तो कैसा रहा रिएक्शन? सामने आया वीडियो
ये भी पढ़ें:- सूर्यकुमार यादव को वनडे टीम में क्यों नहीं मिली जगह? बीसीसीआई चयनकर्ता ने बताई वजह
पॉडकास्ट के दौरान शमी ने कही थी बड़ी बात
बीते कुछ दिनों पहले मोहम्मद शमी शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर बातचीत करने पहुंचे थे। इस दौरान शमी ने कहा था कि पाकिस्तानी कभी भी हमारे साथ खुश नहीं थे। ये लोग कभी कहते हैं कि हमने गेंद के साथ छेड़छाड़ की, कभी बोलते हैं गेंद में चिप लगाई गई है। अगर आगे मुझे कभी मौका मिलता है तो मैं गेंद को फाड़कर जरूर देखूंगा और सभी को दिखाना चाहूंगा कि गेंद के अंदर कुछ नहीं है।
ये भी पढ़ें:- राहुल द्रविड़ फिर बन सकते हैं कोच, इस टीम के साथ कर सकते हैं कमबैक
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines