MLC 2025: मेजर लीग क्रिकेट 2025 के तीसरे मुकाबले में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने थी. जहां पर अंडर-19 भारतीय टीम को विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान ने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया. भले ही मुकाबले में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की टीम मुकाबला हार गई हो, लेकिन इस भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी ने बल्ले के साथ खुद को साबित कर दिया.
अंडर-19 विश्व कप विनर कप्तान का चला बल्ला
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 219 रन बनाए. जिसमें सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने 52 रन तो वहीं जेक फ्रेजर मैकगर्क ने 88 रनों की पारी खेली. नाइट राइडर्स के गेंदबाज इस मुकाबले में प्रभावहीन नजर आए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के लिए दोनों सलामी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे उन्मुक्त चंद ने 32 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली. जिसमें 4 चौके और 4 छक्के भी शामिल थे. चंद की इस पारी के बावजूद भी उनकी टीम 32 रनों से मुकाबला हार गई.
उन्मुक्त चंद अमेरिका में मचा रहे हैं कमाल
साल 2012 में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले उन्मुक्त चंद को अगला विराट कोहली कहा जाता था. हालांकि वो आईपीएल में अपना प्रभाव नहीं छोड़ सके. जिसके बाद घरेलू क्रिकेट में भी लगातार फेल हो रहे थे. अंत में उन्होंने भारतीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला करके अमेरिका चले गए. जहां पर वो अब अमेरिका की टीम के लिए खेलते हुए नजर आते हैं. उन्मुक्त चंद अगर ऐसे ही रनों की बारिश करते रहे तो जल्द ही अन्य लीगो में भी उनकी एंट्री हो जाएगी. हालांकि इससे पहले वो बिग बैश लीग में खेलते हुए नजर आ चुके हैं.
ये भी पढ़ें: WTC Final 2025: चैंपियन बनने के बाद कप्तान टेम्बा बावुमा ने किया बड़ा खुलासा, खोल दी ऑस्ट्रेलियाई टीम की पोल
संबंधित खबरें
11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
17 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
56 mins agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
3 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines