New Zealand Cricket Team: न्यूजीलैंड को अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, उससे पहले कीवी टीम को एक या दो नहीं बल्कि 4 बड़े झटके लगे हैं। यहां तक की कप्तान भी सीरीज से बाहर रहने वाले हैं। मिचेल सेंटनर न्यूजीलैंड की टी20 और वनडे टीम के कप्तान हैं। कमर दर्द के कारण उन्होंने द हंड्रेड से वापस लौटने का फैसला किया था। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक अब उनकी पेट की सर्जरी होनी है, जिसके बाद उनको रिकवर होने में कम से कम 1 महीने तक का समय लग सकता है, ऐसे में हो सकता है सेंटनर इस सीरीज से पहले फिट हो जाए, लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
सेंटनर के अलावा ये खिलाड़ी हुए बाहर
तेज गेंदबाज विलयम ओ’रूर्के जिम्बाब्वे के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी कमर के नीचले हिस्से में स्ट्रैस फ्रैक्चर हो गया था, जिसके चलते उनको अब लगभग 3 महीने तक क्रिकेट मैदान से दूर रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक विलयम ओ’रूर्के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग प्रक्रिया से गुजरने वाले हैं।
इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स और फिन ऐलन भी इस टी20 सीरीज से बाहर रहने वाले हैं। बता दें, ग्लेन फिलिप्स को ग्रोइन इंजरी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं फिन ऐलन के दाएं पैर की सर्जरी होनी है।
न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का शेड्यूल
अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया की टीम न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली है। जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच 1 अक्टूबर को बे ओवल में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टी20 मैच 3 अक्टूबर को ब्लेक पार्क में खेला जाएगा। वहीं सीरीज तीसरा और आखिरी टी20 मैच 4 अक्टूबर को बे ओवल में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:-‘हम सभी उसकी जिंदगी के….’ अर्जुन-सानिया की सगाई पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
24 mins agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
1 hr agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
4 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
5 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines