हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VIDEO: मिचेल मार्श ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, शुभमन गिल ताकते रह गए मुंह

Mitchell Marsh: ब्रिसबेन में खेले जा रहे तीसरे मैच में मिचेल मार्श ने शुभमन गिल का शानदार कैच लपक लिया।

विज्ञापन

Mitchell Marsh: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर से ब्रिसबेन में खेला जा रहा है। बारिश के कारण पहले दिन का खेल वक्त से पहले ही रुक गया था। वहीं तीसरे दिन भी बारिश की मैच में दखलअंदाजी देखने को मिली। तीसरे दिन मिचेल मार्श ने शुभमन गिल का शानदार कैच लपक लिया। हवा में छलांग लगाते हुए मार्श ने गिल का कैच पकड़ा, जिसके बाद गिल मार्श का मुंह ताकते रह गए।

मिचेल मार्श का शानदार कैच

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। उनसे इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन गिल मिचेल स्टार्क का शिकार बन गए। तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर स्टार्क ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। उन्होंने गिल को आउट स्विंग गेंद पर ड्राइव मारने के लिए मजबूर किया। गेंद गिल के बल्ले का किनारा लेते हुए हवा में गई। मिचेल मार्श ने हवा में कुछ फीट उड़ते हुए दमदार कैच लपक लिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मार्श के कैच की सराहना होने लगी। अब मार्श का कैच सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

भारतीय बल्लेबाजों का निराश प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 117.1 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 445/10 रनों का विशाल स्कोर बनाने में कामयाब रही। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड,स्टीव स्मिथ ने शतकीय पारी खेली, जबकि एलेक्स कैरी ने 70 रन बनाए। माना जा रहा था कि ऑस्ट्रेलिया की तरह ही भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन करेंगे और टीम के लिए बड़ी पारी खेलेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टीम के लगभग टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने निराश किया। जायसवाल 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि शुभमन गिल 3 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा विराट कोहली और ऋषभ पंत ने भी निराश किया। बारिश की वजह से तीसरे दिन भारतीय टीम केवल 17 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी। क्रीज पर रोहित शर्मा और केएल राहुल नाबाद हैं। चौथे दिन हिटमैन और राहुल से बड़ी उम्मीदें होने वाली हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- यशस्वी, गिल, कोहली, पंत सब फ्लॉप…, इस बैटिंग के साथ कैसे टीम इंडिया फतह करेगी ऑस्ट्रेलिया का किला?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola