IND vs AUS 3rd Test: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। सीरीज का तीसरे टेस्ट मैच का आगाज गाबा के मैदान पर हो चुका है। हालांकि, टेस्ट का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ा और सिर्फ 13.2 ओवर का ही खेल हो सका। टेस्ट के पहले ही दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बड़ी गलती कर बैठे हैं, जिसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ सकता है। रोहित के फैसले से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन भी पूरी तरह से हैरान हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए स्कोर बोर्ड पर 28 रन लगा लिए हैं।
रोहित का फैसला पड़ ना जाए भारी
दरअसल, मैथ्यू हेडन रोहित शर्मा के टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी करने के फैसले से पूरी तरह से हैरान हैं। हेडन के मुताबिक, पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी नजर आ रही थी, ऐसे में रोहित का यह निर्णय काफी चौंकाने वाला रहा। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए कहा, “मैं काफी सरप्राइज हूं कि रोहित ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया है। मुझे लगा कि रोहित ने यह फैसला वेदर को देखते हुए लिया है। पिछले दो हफ्ते में यहां पर 12 इंच के आसपास बारिश हुई है।”
हेडन ने कहा कि पिच को देखते हुए पहले बैटिंग करना ज्यादा समझदारी का फैसला होता। पूर्व कंगारू ओपनर के मुताबिक, पहले दो दिन पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी रहने वाली है और उसके बाद पिच में दरारें पड़ सकती हैं, जिसका फायदा स्पिन बॉलर्स को मिलेगा।
अगले चार दिन भी बारिश की संभवाना
गाबा के मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का नतीजा निकल पाएगा या नहीं, यह बड़ा सवाल है। टेस्ट के आखिरी तीन दिन भारी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। तीसरे दिन बारिश होने की संभावना 69 प्रतिशत है, जबकि चौथे दिन बारिश के चांस सबसे ज्यादा 84 प्रतिशत हैं। गाबा टेस्ट के आखिरी दिन भी इंद्र देव मैच का मजा किरकिरा करने की पूरी तैयारी में हैं। लास्ट दिन बारिश होने की संभावना 56 प्रतिशत से ज्यादा है। यानी कुल मिलाकर गाबा टेस्ट में बारिश लगातार खलल डालती रहेगी। तीसरे टेस्ट का अंत अगर ड्रॉ पर होता है, तो टीम इंडिया की डब्ल्यूटीसी फाइनल की राह भी मुश्किल हो जाएगी।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
27 mins ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
35 mins agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
2 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
2 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
2 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoसंजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines