Matheesha Pathirana: IPL 2024 से पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना हैमस्ट्रिंग चोट के कारण शुरुआती कुछ मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। 21 साल के श्रीलंकाई गेंदबाज बांग्लादेश के खिलाफ सिलहट में खेले गए दूसरे टी20 में के दौरान चोटिल हो गए थे। ऐसे में उन्होंने अपना स्पैल तक पूरा नहीं किया था। इतना ही नहीं वह सीरीज के तीसरे मुकाबले से भी बाहर हो गए थे। पथिराना को धोनी का चहेता गेंदबाज माना जाता है।
डेथ ओवर्स में रहे थे किफायती
ESPN क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, पथिराना श्रीलंका क्रिकेट के फिजियो के साथ रिहैब के दौर से गुजर रहे हैं। श्रीलंका क्रिकेट से मंजूरी मिलते ही वह CSK की टीम में शामिल हो जाएगा। पथिराना की चोट CSK के लिए एक बड़ा झटका है। टीम के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे भी अंगूठे की चोट के कारण मई तक लीग से बाहर रहेंगे। IPL 2023 के दौरान पथिराना ने डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाज की थी। उन्होंने पिछले सीजन 12 मुकाबलों में 19.53 की औसत और 8 की इकॉनमी से 19 शिकार किए थे। वह अंतिम ओवर्स में अपनी टीम के लिए काफी किफायती साबित हुए थे। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी ने उन पर भरोसा जताया था। उन्होंने लीग में अब तक खेले 14 मुकाबलों में 21 विकेट प्राप्त किए हैं।
मुस्तफिजुर को मौका मिलना तय
पथिराना की गैरमौजूदगी में बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करते नजर आएंगे। मुस्तफिजुर भी ऐंठन का सामना कर रहे थे। 18 मार्च को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में उन्हें स्ट्रेचर से मैदान के बाहर ले जाया गया था। हालांकि, अब वह पूरी तरह ठीक होकर CSK स्क्वॉड से जुड़ गए हैं। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले मैच में खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि, चेन्नई की पिच पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती है, ऐसे में टीम के पास मोईन अली के रूप में स्पिन विकल्प भी मौजूद है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: आईपीएल से पहले इंग्लैंड के 5 खिलाड़ियों ने दिया धोखा, कौन-कौन सी टीमों की बढ़ी टेंशन
ये भी पढ़ें: IPL 2024, CSK vs RCB: बेंगलुरु से भिड़ने को तैयार येलो आर्मी, इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई 'नाइंसाफी', सीरीज जीत के बावजूद नहीं मिला पांचवें T20I की प्लेइंग 11 में मौका
5 mins ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
23 mins agoLIVE: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव
27 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
2 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines