Ranji Trophy 2024-25: रणजी ट्रॉफी में गुरुवार को कुछ ऐसा हो गया, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। 23 जनवरी से टूर्नामेंट के छठे राउंड के मैच शुरू हुए। महाराष्ट्र की टीम नासिक में इस समय बड़ौदा के खिलाफ मैच खेल रही है। इस मैच के शुरू होने से पहले टीम को बड़ा झटका लगा, जहां टीम के बल्लेबाज और कार्यवाहक कप्तान अंकित बावने को एक मैच के लिए बैन कर दिया गया।
उन पर बैन अंपायर के फैसले पर आपत्ति जताने की वजह से बैन लगा है, जहां उन्होंने आउट होने के बाद भी मैदान छोड़ने से इंकार कर दिया था। ‘ईएसपीएन क्रिकइंफो’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, नासिक में बड़ौदा के खिलाफ छठे राउंड के ग्रुप ए मुकाबले से पहले टीम को इस फैसले की जानकारी दी गई। यह घटना महाराष्ट्र के पांचवें राउंड के मैच के दौरान हुई थी, जो सर्विसेज के खिलाफ खेला गया था।
यह भी पढ़ें: Ranji Trophy: ऋषभ पंत ने भी किया निराश, सिर्फ 1 रन पर खत्म हुई पारी, जमकर भड़के फैंस
15 मिनट तक रुका रहा मैच
मैच में स्टैंड-इन कप्तान बावने ने आउट घोषित होने के बाद मैदान छोड़ने से इनकार कर दिया, जबकि रिप्ले में यह कंफर्म दिखा कि टप्पा खाने के बाद फील्डर शुभम रोहिल्ला के हाथों में गई थी। मैच के लिए डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) मौजूद नहीं था, जिसकी वजह से वो रिव्यू नहीं ले सके। उनके मैदान छोड़ने से इनकार करने की वजह से मैच लगभग 15 मिनट तक रुका रहा।
मैच रेफरी को करना पड़ा हस्तक्षेप
ऐसा होने पर मैच रेफरी अमित शर्मा और महाराष्ट्र के कोच सुलक्षण कुलकर्णी ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद फिर से मैच शुरू हुआ। इस मामले ने तब और तूल पकड़ा जब महाराष्ट्र के नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने सोशल मीडिया पर इस विवादास्पद आउट का रिप्ले शेयर कर दिया।
बावने ने अच्छा किया है प्रदर्शन
इस सीजन में महाराष्ट्र के लिए बावने ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जहां उन्होंने पांच मैचों में 51.57 की औसत से 361 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि बड़ौदा के खिलाफ मैच के लिए उनका न होना टीम के लिए बड़ा झटका होगा।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: दूसरे मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI, इस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता
संबंधित खबरें
IND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
4 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
32 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
57 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
57 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines