IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लखनऊ पिछले तीन सीजन से टीम की बागडोर संभाल रहे केएल राहुल को रिटेन करने के मूड में नहीं है। टीम सबसे बड़ी रकम वेस्टइंडीज के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को देने का मन बना चुकी है। इसके साथ ही आईपीएल 2024 में अपनी रफ्तार से जमकर सुर्खियां बटोरने वाले मयंक यादव भी रिटेन होने वाली प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल हैं। बता दें कि 31 अक्टूबर तक सभी टीमों को रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है।
इन प्लेयर्स को रिटेन करेगी LSG!
‘ईएसपीएन क्रिकइंफो’ की खबर के अनुसार, लखनऊ सुपर जायंट्स निकोलस पूरन, मयंक यादव, रवि बिश्नोई को कैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन करना चाहती है। इसके साथ ही टीम मोहसिन खान और आयुष बदोनी पर भी दांव खेलने का मन बना चुकी है। पूरन का प्रदर्शन पिछले सीजन लखनऊ की ओर से कमाल का रहा था। 14 मैचों में पूरन के बल्ले से 62.38 की औसत और 178 के स्ट्राइक रेट से 499 रन निकले थे। कैरेबियाई बल्लेबाज लखनऊ की पहली पसंद है और टीम उन्हें 18 करोड़ में रिटेन करना चाहती है।
वहीं, आईपीएल और फिर टीम इंडिया की ओर से जबरदस्त डेब्यू करने वाले मयंक यादव को लखनऊ की टीम 14 करोड़ में रिटेन करने का मन बना चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ की तीसरी पसंद रवि बिश्नोई होंगे, जिन्हें टीम 11 करोड़ रुपये में रिटेन करेगी। मयंक ने इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में सिर्फ चार ही मैच खेले थे, लेकिन वह अपनी स्पीड और बेहतरीन लाइन एंड लेंथ के दम पर छाप छोड़ने में सफल रहे थे।
मोहसिन-आयुष को रिटेन करना चाहती है लखनऊ
लखनऊ सुपर जायंट्स उभरते हुए तेज गेंदबाज मोहसिन खान और आयुष बदोनी को भी रिटेन करने का मन बना चुकी है। मोहसिन ने लखनऊ की ओर से खेलते हुए दमदार प्रदर्शन किया है। वहीं, आयुष ने हाल ही में खेले गए एमर्जिंग एशिया कप में इंडिया-ए की ओर से खेलते हुए बल्ले से जमकर धमाल मचाया था।
राहुल होंगे रिलीज
तीन सीजन लखनऊ टीम की कप्तानी करने वाले केएल राहुल को टीम को इस बार रिटेन नहीं करना चाहती है। खबरों के अनुसार, टीम टॉप ऑर्डर में राहुल की स्लो बल्लेबाजी से खासा निराश है। इसके साथ ही पिछले सीजन राहुल की कप्तानी भी सवालों के घेरे में रही थी और टीम प्लेऑफ का टिकट हासिल नहीं कर सकी थी।
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
57 mins agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
1 hr agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
1 hr agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
3 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
4 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines