LSG vs DC: IPL 2025 का 40वां लीग मैच आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। ये मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हो रहा है। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में एक बार फिर से लखनऊ के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन की कमजोरी सामने आई है।
फिर बने इस गेंदबाज का शिकार
पूरन का प्रदर्शन इस आईपीएल में बेहद शानदार रहा है। उन्होंने हर गेंदबाज के खिलाफ तेजी से रन बनाए हैं, लेकिन सिर्फ एक गेंदबाज के खिलाफ बुरी तरह से संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं। इस गेंदबाज का नाम है मिचेल स्टार्क है। स्टार्क ने इस मैच में एक बार फिर से पूरन को क्लीन बोल्ड किया है। इस मैच से पहले भी स्टार्क ने पूरन को क्लीन बोल्ड किया था।
अब तक 7 पारियों में आमना-सामना हुआ है। स्टार्क ने 14 गेंदों में पूरन को सिर्फ 12 रन बनाने दिए हैं। इनमें से 5 बार स्टार्क ने पूरन को आउट किया है। ये लगातार 5वीं पारी है जिसमें स्टार्क ने पूरन को आउट किया है। दिल्ली के खिलाफ मैच में पूरन सिर्फ 9 रन ही बना सके।
एडेन मारक्रम ने बनाई शानदार फिफ्टी
लखनऊ की टीम के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए एडेन मारक्रम ने 30 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने इस मैच में 33 गेंदों में 52 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने दो चौके और 3 छक्के लगाए।
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
35 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
52 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines