RR vs LSG: 19 अप्रैल को डबल हेडर में दूसरा मैच राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया था। ये मैच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला गया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी लखनऊ ने 180 रन बनाए थे। एलएसजी की ओर से लगभग टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने निराश किया। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान को निराशा हाथ लगी। राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल ने कमाल कर दिया। एलएसजी ने 2 रनों से मुकाबला जीत लिया।
एलएसजी ने बनाए थे 180 रन
एलएसजी की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे मिचेल मार्श 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जबकि एडेन मार्करम ने 45 गेंदों में 66 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं नंबर 3 पर निकोलस पूरन ने निराश किया। उन्होंने 8 गेंदों में 11 रन बनाए। जबकि ऋषभ पंत ने भी निराश किया। उन्होंने 9 गेंदों में 3 रन बनाए थे। पांचवें नंबर पर आयुष बदोनी ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 34 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। अंत में अब्दुल समद ने अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया। उन्होंने 10 गेंदों में 30 रन बनाए। एलएसजी ने 20 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए थे।
राजस्थान के हाथ लगी निराशा
181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान को ताबड़तोड़ शुरुआत मिली। 14 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी निभाई। वैभव ने शानदार 20 गेंदों में 34 रन बनाए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा और अपने आईपीएल करियर की पहली गेंद पर छक्का मारने वाले 10वें खिलाड़ी भी बने। वहीं जायसवाल ने भी 52 गेंदों में 74 रनों की बेहतरीन पारी खेली। राजस्थान 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 178 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में लखनऊ की ओर से आवेश खान ने धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए राजस्थान को चारों खाने चित कर दिया। एलएसजी ने 2 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
आवेश खान की शानदार गेंदबाजी
आखिरी ओवर में जीत के लिए राजस्थान को 9 रनों की दरकार थी। आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी की और केवल 6 रन खर्च किए और मुकाबला एलएसजी की झोली में डाल दिया। आवेश ने 4 ओवर में 37 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया।
संबंधित खबरें
दोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
21 mins agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
1 hr agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
8 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
10 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
11 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
12 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines