Lok Sabha Election 2024: क्रिकेटर्स का राजनीति से पुराना नाता रहा है कई पूर्व क्रिकेटर्स राजनीति का दामन थाम चुके हैं। वहीं अब राजनीति की पिच पर एक और पूर्व धाकड़ क्रिकेटर की एंट्री हुई है। जिनको लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) द्वारा टिकट मिला है। दरअसल लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है जिसमें कई पुराने चेहरों का पत्ता कटा है तो कई नई चेहरों को मौका दिया गया है।
बरहमपुर सीट से मिला पूर्व क्रिकेटर को टिकट
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ऑलराउंडर युसूफ पठान को ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बरहमपुर सीट से टिकट दिया है। जिसके बाद अब युसूफ पठान चुनाव लड़ते हुए दिखाई देंगे। ये पहली बार नहीं है जब कोई क्रिकेटर चुनाव लड़ रहा है। इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन भी कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू भी कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ चुके हैं।
ऐसा रहा युसूफ पठान का क्रिकेट करियर
बता दें, अपने दौर के टीम इंडिया के शानदार ऑलराउंडर युसूफ पठान ने भारतीय टीम के लिए 57 वनडे, 22 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 57 वनडे मैचों में युसूफ पठान ने 810 रन बनाए थे। जिसमें उनके बल्ले से 2 शतक और 3 अर्धशतक निकले थे। इसके अलावा 22 टी20 मैचों में युसूफ ने 236 रन बनाए थे। वहीं आईपीएल में युसूफ ने 174 मैच खेले थे। जिसमें उनके नाम 3204 रन दर्ज हैं। आईपीएल में युसूफ ने एक शतक और 13 अर्धशतक लगाए थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 से पहले CSK के लिए आई बड़ी खुशखबरी, फॉर्म में लौटा स्टार ऑलराउंडर
ये भी पढ़ें:- Ranji Trophy 2024: फाइनल में फ्लॉप हुए अय्यर-रहाणे, सचिन तेंदुलकर ने लगाई क्लास
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: भारत के पूर्व दिग्गज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बताया इस बार कौन सी टीम जीतेगी ट्रॉफी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
29 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines