Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड को अपना पहला मैच मेजबान पाकिस्तान के साथ खेलना है। उससे पहले टीम को एक बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड टीम का मैच विनर खिलाड़ी चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।
लॉकी फर्ग्यूसन चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर
न्यूजीलैंड टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन दाहिने पैर में चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह न्यूजीलैंड की टीम में दूसरे तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को शामिल किया गया है। दुबई में खेली गई ILT20 लीग के दौरान फर्ग्यूसन को चोट लग गई थी। अब उनका चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होना न्यूजीलैंड के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। बता दें, सभी टीमों ने इस महीने की शुरुआत में आईसीसी को अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी थी और इसमें बदलाव केवल इवेंट तकनीकी समिति की मंजूरी से ही किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: गंभीर के सामने ये 2 खिलाड़ी बने बड़ा सिरदर्द, कौन बनेगा पहली पसंद?
लॉकी फर्ग्यूसन का वनडे क्रिकेट करियर
लॉकी फर्ग्यूसन ने न्यूजीलैंड के लिए अभी तक 65 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 99 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान लॉकी फर्ग्यूसन का बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 45 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है। लॉकी ने न्यूजीलैंड के लिए अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 15 नवंबर 2023 को खेला था। ये मुकाबला वनडे विश्व कप में टीम इंडिया के खिलाफ था। हालांकि, इस मैच में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 65 रन दिए थे, जबकि उनको कोई विकेट भी नहीं मिला था।
चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड टीम का स्क्वाड
मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विल ओ’रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग।
ये भी पढ़ें:- CT 2025: बांग्लादेश के खिलाफ नए रोल में दिखेंगे केएल राहुल! टीम इंडिया ने कर ली है तैयारी
संबंधित खबरें
बारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
8 mins agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
2 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
3 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
11 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
12 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
13 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines