Lionel Messi India tour 2025: अर्जेंटीना के मशहूर फुटबॉलर लियोनेल मेसी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. केवल अर्जेंटीना ही नहीं बल्कि दुनिया के तमाम हिस्सों में इस खिलाड़ी का सिक्का चलता है. दुनिया में करोड़ों प्रशंसक आज लियोनेल मेसी का दीदार करने को बेकरार रहते हैं. मेसी साल 2025 के अंत में भारत का दौरा करने वाले हैं. इससे भारत में मौजूद उनके फैंस के प्रति उत्साह बढ़ चुका है. हालांकि अर्जेंटीना से आई एक रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया है. लियोनल मेसी का भारत दौरा अब संदेह के घेरे में आता दिख रहा है.
लियोनल मेसी के भारत दौरे पर आ सकती है अड़चन
लियोनल मेसी नवंबर में भारत का दौरा करने वाले हैं. हालांकि इस दौरे में अड़चन आ सकती है, क्योंकि अर्जेंटीना के खेल प्रसारक टीवायसी स्पोर्ट्स की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, लियोनेल स्कोलोनी की विश्व चैंपियन टीम अपने नवंबर के दौरे के कार्यक्रम में बदलाव कर सकती है.
इस रिपोर्ट के अनुसार नवंबर में अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के निर्धारित दौरे में बदलाव हो सकता है. पहला मैच अफ्रीकी देश अंगोला के खिलाफ होगा, और दूसरा मैच, जो पहले भारत में आयोजित किया गया था, उसे भी अफ्रीका स्थानांतरित किया जा सकता है, जिसमें मोरक्को एक संभावित प्रतिद्वंद्वी हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-IPL 2026: चैंपियन RCB की टीम इन 13 खिलाड़ियों को करेगी रिटेन! विराट कोहली के भविष्य पर भी होगा फैसला
मुख्यमंत्री ने किया था दौरा
7 अक्टूबर को, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल स्टेडियम में अर्जेंटीना की मेजबानी की तैयारियों की निगरानी के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. शेड्यूल के मुताबिक लियोनेल मेसी का GOAT टूर 2025 13-15 दिसंबर तक भारत में रहने वाला है, जिसमें कोलकाता, अहमदाबाद, मुंबई और नई दिल्ली में मैच होंगे.
ये भी पढ़ें:-IPL 2026: चैंपियन RCB की टीम इन 13 खिलाड़ियों को करेगी रिटेन! विराट कोहली के भविष्य पर भी होगा फैसला
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
36 mins agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
45 mins agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
1 hr agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
3 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
4 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines