Lionel Messi Tour of India: कोलकाता के फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. करीब 14 साल बाद उन्हें अर्जेंटीना के सुपरस्टार और लीजेंड फुटबॉलर लियोनेल मेसी की पहली झलक देखने को मिलने वाली है. सिटी ऑफ जॉय के नाम से जाने जाने वाले कोलकाता शहर में मेसी के जोरदार स्वागत के लिए जबरदस्त तैयारी चल रही है.
इसी बीच कोलकाता के लेक टाउन में मेसी की 70 फीट ऊंची भव्य मूर्ति तैयार कर ली गई है, जिसे श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब ने बनाया है. ये स्टैच्यू ना सिर्फ भारत, बल्कि दुनिया भर के फुटबॉल फैंस के लिए एक बड़ा आकर्षण का केंद्र बनने वाला है.
मेसी खुद करेंगे स्टैच्यू का अनावरण
खास बात यह है कि लियोनेल मेसी की इस भव्य प्रतिमा का अनावरण मेसी खुद करेंगे. वह 13 दिसंबर को अपने GOAT इंडिया टूर के तहत कोलकाता पहुंचेंगे. शहर भर में उनके स्वागत को लेकर जबरदस्त उत्साह है. इस इंस्टॉलेशन को भारतीय फुटबॉल फैन कल्चर का ऐतिहासिक पल माना जा रहा है. मेसी की मूर्ति को देखने के लिए पूरे पश्चिम बंगाल से लोग पहुंच रहे हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेसी 12 दिसंबर की रात करीब 10 बजे कोलकाता पहुंचेंगे और यहां करीब दो दिन रुकेंगे. यानी यह उनका सबसे लंबा स्टॉप होगा. 13 दिसंबर को सुबह 9 बजे उनका मीट-एंड-ग्रीट इवेंट होगा. इसके बाद VIP रोड पर लेक टाउन में उनकी 70 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- पहली बार 400 पार, U-19 Asia Cup में वैभव सूर्यवंशी की बदौलत भारत ने बना डाला महारिकॉर्ड
मेसी का भारत दौरा
अर्जेंटीना को 2022 फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले कप्तान लियोनल मेसी तीन दिनों के लिए भारत दौरे पर आ रहे हैं. मेसी 13,14 और 15 दिसंबर को देश के अलग-अलग शहरों में कई इवेंट्स में भाग लेंगे. उनका भारत दौरा कोलकाता से शुरू होगा और इसके बाद वो अहमदाबाद, मुंबई और दिल्ली जाएंगे. इस टूर में मीट-एंड-ग्रीट, मूर्ति का अनावरण, GOAT कप इवेंट और PM मोदी से मुलाकात भी शामिल है.
खबरें यह भी हैं कि कोलकाता में मेसी से मिलने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली समेत कई मशहूर हस्तियां भी पहुंच सकती हैं.
ये भी पढ़ें- लॉस एंजेलिस ओलंपिक्स की तैयारियों में जुटी विनेश फोगाट, रेसलिंग से संन्यास के फैसले पर लिया यू-टर्न!
संबंधित खबरें
NZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
15 mins ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
37 mins agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
1 hr agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
2 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines