WTC Points Table: साउथ अफ्रीका की टीम ने श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में 109 रनों से हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने की दावेदारी मजबूत कर ली है। टीम की इस जीत ने भारत की टेंशन बढ़ा दी है, जहां उसे अब फाइनल में पहुंचने के लिए कंगारू टीम को बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बचे हुए तीनों मैचों में हराना होगा। दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है।
साउथ अफ्रीका का शानदार खेल
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में साउथ अफ्रीका फिलहाल पहले स्थान पर पहुंच गई है। अफ्रीका 10 मैचों में 6 जीत और 3 हार के साथ पहले नंबर पर है। उसका पीसीटी अंक 63.33 है।
वहीं ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया के पास 60.71 पीसीटी अंक है। वहीं भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारतीय टीम के पास 57.29 पीसीटी अंक है। भारत ने अपने आखिरी 5 टेस्ट मैचों में 4 मुकाबले गंवाए हैं, जबकि 1 मैच में टीम को जीत मिली है।
वहीं साउथ अफ्रीका से दूसरा टेस्ट मैच हारने के बाद श्रीलंका चौथे स्थान पर पहुंच गई। श्रीलंका के पास 45.45 पीसीटी अंक है। पांचवें स्थान पर 45.24 अंक के साथ इंग्लैंड विराजमान है। इंग्लैंड ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था।
ऐसा था मैच का हाल
साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेली गई 2 मैचों की टेस्ट में अफ्रीका ने झंडा गाड़ा। दूसरा मैच 5 दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीका ने 358 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका ने 328 रन बनाए। दूसरी पारी में प्रोटियाज टीम ने 317 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंका 238 रन ही बना सकी। अफ्रीका ने 109 रनों से मुकाबला जीत लिया और सीरीज भी अपने नाम की। पहला मुकाबाल अफ्रीका ने 233 रनों से अपने नाम किया था।
यह भी पढ़ें: कमिंस को तीसरे टेस्ट में इस स्टार खिलाड़ी को करना होगा बाहर! एडिलेड में जोरदार रहा था प्रदर्शन
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines