Asia Cup 2025 SL vs BAN: एशिया कप 2025 में सुपर-4 के मैच शुरू हो चुके हैं. सुपर-4 के पहले मुकाबले में श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने बांग्लादेश के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया. इस मैच में कुसल मेंडिस ने एक खास उपलब्धि को अपने नाम किया. जिसके चलते कुसल मेंडिस ने अब कुसल परेरा को पीछे छोड़ दिया है.
श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन
एशिया कप 2025 में सुपर-4 के मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए कुसल मेंडिस ने 25 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका और 3 छक्के निकले थे. इसके साथ ही अब कुसल मेंडिस श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. अभी तक कुसल परेरा श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी थे.
कुसल मेंडिस के नाम अब 88 मैचों में 2198 टी20 इंटरनेशनल रन दर्ज हो गए हैं। जबकि कुसल परेरा के नाम 85 मैचों में 2187 रन दर्ज हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पाथुम निसांका का नाम आता है, जिन्होंने अभी तक श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल में 2074 रन बनाए हैं। वहीं चौथे नंबर पर दिग्गज तिलकरत्ने दिलशान का नाम आता है जिन्होंने 1889 रन बनाए थे।
श्रीलंका को मिली हार
एशिया कप 2025 सुपर-4 मुकाबले में बांग्लादेश नें श्रीलंका को 4 विकेट से हराया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 168 रन बनाए थे। श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए दासुन सनाका ने सबसे ज्यादा 61 रनों की पारी खेली थी। जिसके बाद बांग्लादेश ने इस लक्ष्य को 19.5 ओवर में हासिल करके मैच को जीत लिया। बांग्लादेश की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सैफ हसन ने 61 और तौहीद ने 58 रनों की पारी खेली।
ये भी पढ़ें-IND vs PAK: मैच से एक दिन पहले सिर्फ 3 भारतीय खिलाड़ियों ने की प्रैक्टिस, आखिर क्या है पूरा माजरा?
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
6 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
7 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
8 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
8 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
9 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
9 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
9 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines