हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DC vs SRH: कुलदीप की फिरकी के आगे ढेर हुए हैदराबादी शेर, घातक गेंदबाजी से मचाया तहलका

Kuldeep Yadav: हैदराबाद के खिलाफ कुलदीप यादव की फिरकी गेंदबाजी हैदराबाद के बल्लेबाजों को समझ में नहीं आई। कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी कर हैदराबाद को चारों खाने चित कर दिया।

विज्ञापन

Kuldeep Yadav: रविवार 30 मार्च को आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने सामने हैं। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी किया। दिल्ली की ओर से मिचेल स्टार्क और कुलदीप यादव ने मोर्चा संभाला। कुलदीप ने अपने स्पेल में शानदार गेंदबाजी की और हैदराबाद के बल्लेबाजों को घुटने टेकवा दिए।

कुलदीप की फिरकी के आगे हैदराबाद पस्त

कुलदीप यादव ने स्पिन गेंदबाजी विभाग का जिम्मा अपने कंधों पर लिया और हैदराबाद के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन कर 3 अहम बल्लेबाजों को पवेलियन जाने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने इस मैच की सबसे बड़ी मछली जाल में फंसाई। जब उन्होंने 15.5 ओवर में धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे अनिकेत वर्मा को पवेलियन जाने के लिए मजबूर कर दिया। अनिकेत ने 41 गेंदों में 74 रन बनाए थे। इसके अलावा कुलदीप ने अभिनव मनोहर और पैट कमिंस को पवेलियन लौटाया। अपने 4 ओवर के स्पेल में कुलदीप ने दिल्ली की ओर से सबसे कम इकोनॉमी रेट (5.50) के साथ रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने कुल 22 रन खर्च किए थे।

कौन सा बल्लेबाज इस सीजन जड़ सकता है दोहरा शतक?

विज्ञापन

View Results

मिचेल स्टार्क ने भी खोला पंजा

इस मैच में दिल्ली की ओर से सबसे सफल गेंदबाज मिचेल स्टार्क रहे, जिन्होंने अपने 3.4 ओवर में 35 रन खर्च कर 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। इसके अलावा मोहित शर्मा को केवल 1 विकेट मिला।

विज्ञापन

163 रनों पर सिमटी हैदराबाद

पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 18.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए थे, हैदराबाद की ओर से अनिकेत वर्मा के अलावा हेनरिक क्लासेन ने 19 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली। जबकि ट्रेविस हेड ने 12 गेंदों में 22 रन बनाए। अनिकेल और क्लासेन को छोड़कर लगभग सभी बल्लेबाज फ्लॉप हुए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola