KKR Playoff Scenario: आईपीएल 2025 में डिफेंडिंग चैंपियन की हालत खस्ता है। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला गया मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। 9 मैच खेलने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कुल 7 पॉइंट हैं। केकेआर के अब 5 मैच बचे हुए हैं और हर मुकाबला करो या मरो वाला होगा। अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में केकेआर को अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चमत्कार की दरकार होगी। टीम का बैटिंग ऑर्डर उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका है। वहीं, गेंदबाज भी पिछले सीजन की तरह इस साल अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं।
कैसे मिलेगा प्लेऑफ का टिकट?
कोलकाता नाइट राइडर्स को अब प्लेऑफ का टिकट चाहिए था, तो टीम को बचे हुए हर मुकाबले में जीत का स्वाद चखना होगा। 9 मैच में से केकेआर की झोली में अभी तक सिर्फ 3 जीत आई है। अभी कोलकाता को 5 मैच और खेलने हैं और हर मुकाबले में टीम के खिलाड़ियों को धांसू प्रदर्शन करके दिखाना होगा। डिफेंडिंग चैंपियन अगर सभी पांच मैच जीतने में सफल रहती है, तो टीम के कुल पॉइंट 17 हो जाएंगे। इस स्थिति में केकेआर को आसानी से प्लेऑफ का टिकट मिल जाएगा।
मगर इन 5 मैचों में से एक में भी रहाणे की सेना को हार का सामना करना पड़ा, तो केकेआर की कहानी बुरी तरह से उलझ जाएगी। ऐसी सिचुएशन में कोलकाता को बाकी टीमों के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। पांच में से चार मैच जीतने के बाद कोलकाता 15 पॉइंट तक ही पहुंच पाएगी।
बारिश ने बिगाड़ा केकेआर का खेल
केकेआर के प्लेऑफ का समीकरण बारिश ने बुरी तरह से बिगाड़ दिया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला गया मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा। पंजाब के खिलाफ मैच से पहले कोलकाता को छह मैचों में से 5 में जीत का स्वाद चखना था। हालांकि, अब पूरी कहानी पलट चुकी है। केकेआर के लिए हर मुकाबला करो या मरो वाला होगा। आईपीएल 2025 में मिली एक और हार कोलकाता के लिए प्लेऑफ के दवराजे बंद कर सकती है।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
43 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
50 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines