Actor Salil Ankola: सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ 1989 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। इस मैच में टीम इंडिया के लिए सलिल अंकोला ने भी डेब्यू किया था। हालांकि यह उनका पहला और आखिरी टेस्ट मैच भी था। इसमें उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने क्रिकेट से बहुत जल्द ही संन्यास ले लिया था। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि शराब पीने की लत की वजह से उन्हें अपनी लाइफ में काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा था।
29 साल की उम्र में ले लिया था संन्यास
सलील अंकोला महाराष्ट्र की तरफ से घरेलू क्रिकेट में खेलते थे। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। इस मैच के बाद उन्हें एक साल के बाद वनडे मैच खेलने का मौका मिला था। 1996 के विश्व कप में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया था। उन्हें बाईं पिंडली में ट्यूमर था। इसी वजह से उन्होंने 1997 में 29 वर्ष की उम्र में ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
संजय दत्त के साथ किया डेब्यू
उन्हें एक्टिंग का भी काफी ज्यादा शौक था। क्रिकेट से दूर होने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की कोशिश की। उन्हें जल्द ही फिल्मी दुनिया में काम करने का मौका भी मिल गया। उन्होंने 2000 में आई संजय दत्त की फिल्म कुरूक्षेत्र से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक पुलिसवाले का रोल निभाया था। इसके बाद उन्हें कई मूवी में काम करने का मौका मिला था। उन्होंने रिवायत, एकता, द पावर जैसी फिल्मों में काम किया है।
शराब ने किया सब बर्बाद
उनकी फैमिली में कुछ समय के बाद फाइनेंशियल इश्यू आ गए थे। इसके बाद वो शराब के आदी हो गए थे। इस वजह से उनकी पत्नी परिणीता अंकोला से उनका तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने रिया बनर्जी से शादी की थी। उन्होंने टीवी सीरियल में भी काम किया है। उन्होंने सीआईडी, विकराल ऑफ गबराल जैसे सीरियल में काम किया है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines