KL Rahul and Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में केएल राहुल और मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन किया था। केएल राहुल ने रनों का अंबार लगाया था, जबकि मोहम्मद सिराज ने विकटों की झड़ी लगाई थी। सिराज ने सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट भी लिए थे। हालांकि अब दोनों खिलाड़ियों को बड़ा झटका लगा है। दोनों खिलाड़ी को दलीप ट्रॉफी में मौका नहीं मिलेगा।
राहुल-सिराज की बढ़ी मुश्किलें
दरअसल, साउथ जोन ने दलीप ट्रॉफी के लिए बीसीसीआई के कहने पर भी अपने दल को बदलने से मना कर दिया है। साउथ जोन टीम में फिलहाल KL राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, साई सुदर्शन और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल नहीं हैं। साउथ जोन के सेलेक्टरों का मानना है कि दलीप ट्रॉफी के लिए अब टीम नहीं बदली जाएगी। ऐसे में राहुल और सिराज जैसे स्टार खिलाड़ियों का दलीप ट्रॉफी खेलना मुश्किल हो गया है।
साउथ जोन ने क्या कहा?
साउथ जोन अधिकारियों का मानना है कि नेशनल सेलेक्टर्स को जोनल टीमों के चुनाव में दखलअंदाजी नहीं करनी चाहिए। उनका मानना है कि अगर BCCI को खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करनी है, तो कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों के लिए रणजी ट्रॉफी खेलना जरूरी करना चाहिए। अधिकारियों का मानना है कि स्टार खिलाड़ी इंडिया-ए मैचों में शामिल किए जा सकते हैं, जबकि दलीप ट्रॉफी को घरेलू रणजी प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का मंच बने रहना चाहिए।
क्रिकबज से बात करते हुए साउथ जोन के एक अधिकारी ने कहा कि केरल ने इतिहास में पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में जगह बनाई। उनका सीजन शानदार रहा और उनके खिलाड़ियों का चुनाव दलीप ट्रॉफी में बनता था। अगर भारत के स्टार खिलाड़ियों को साउथ जोन टीम में शामिल किया जाता, तो केरल के अधिकांश खिलाड़ियों को जगह नहीं मिल पाती। जाहिर है कि साउथ जोन नए टैलेंट को मौके देना चाहते हैं। दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन की कप्तानी तिलक वर्मा संभालेंगे।
दलीप ट्रॉफी 2025 के लिए साउथ जोन का स्क्वाड
तिलक वर्मा (कप्तान) (हैदराबाद), मोहम्मद अजहरुद्दीन (उप-कप्तान) (केरल), तन्मय अग्रवाल (हैदराबाद), देवदत्त पडिक्कल (कर्नाटक), मोहित काले (पांडिचेरी), सलमान निजार (केरल), नारायण जगदीसन (तमिलनाडु), त्रिपुराना विजय (आंध्र), आर साई किशोर (तमिलनाडु), तनय त्यागराजन (हैदराबाद), विजयकुमार वैश्य (कर्नाटक), निधिश एमडी (केरल), रिकी भुई (आंध्र), बेसिल एनपी (केरल), गुरजापनीत सिंह (तमिलनाडु), और स्नेहल कौथंकर (गोवा)।
स्टैंड-बाय खिलाड़ी- मोहित रेडकर (गोवा), आर स्मरण (कर्नाटक), अंकित शर्मा (पांडिचेरी), एडेन एप्पल टॉम (केरल), आंद्रे सिद्दार्थ (तमिलनाडु), और शेख रशीद (आंध्र)।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines