KKR vs PBKS Preview: IPL 2024 के 42वें मैच में शुक्रवार को पंजाब किंग्स का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला जाएगा। PBKS के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला साबित हो सकता है। एक और हार पंजाब को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर सकती है। पंजाब ने मौजूदा सीजन में अब तक 8 मैच खेले हैं और उन्हें 2 में ही जीत मिली है। दूसरी ओर KKR ने 7 में से 5 मुकाबलों पर कब्जा जमाया है। 10 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है।
नीतिश राणा की चोट चिंताजनक
नीतिश राणा की चोट KKR के लिए चिंता का विषय है। उनकी वापसी में अभी कुछ समय लग सकता है। इसके अलावा मिचेल स्टार्क गेंद से कुछ खास नहीं कर पाए हैं। ऐसे में टीम दुष्मंथा चमीरा को आजमा सकती है। सुयश शर्मा को भी प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। उनकी जगह वैभव अरोड़ा टीम में आ सकते हैं।
पिछले मैच में मिली थी हार
पिछले मैच में पंजाब किंग्स को GT के हाथों हार मिली थी। कोलकाता के खिलाफ पंजाब के नियमित कप्तान शिखर धवन बाहर बैठ सकते हैं। धवन चोटिल हैं और पिछले कुछ मैच नहीं खेले हैं। उनकी जगह सैम करन टीम की कमान संभाल रहे हैं। इसके अलावा पंजाब की प्लेइंग 11 में रिले रोसौव की जगह जॉनी बेयरस्टो को मौका मिल सकता है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता नाइटराइडर्स: फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट प्लेयर- शेरफेन रदरफोर्ड
पंजाब किंग्स: सैम करन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर- अथर्व तायडे
कोलकाता का पलड़ा भारी
KKR और PBKS के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो IPL में दोनों टीमों 32 बार टकराई हैं। इस दौरान कोलकाता ने 21 और पंजाब ने 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं। KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 और चेज करते हुए 15 मैच जीते हैं। साथ ही पंजाब में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 और लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 मुकाबलों में विजय प्राप्त की है। KKR ने ईडन गार्डन में 85 मैच खेले हैं और 50 में जीत दर्ज की है। इसके अलावा पंजाब ने ईडन गार्डन में 12 मैच खेले हैं और 3 पर कब्जा जमाया है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: जिस स्टेडियम में भिड़ेगा भारत-पाकिस्तान, जानें उसकी पिच रिपोर्ट समेत A To Z जानकारी
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: दो वर्ल्ड कप दिला चुके दिग्गज ने चुना टीम इंडिया का स्क्वाड, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल बाहर
संबंधित खबरें
इतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
8 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
12 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
46 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
58 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines