हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, डायमंड डंक का शिकार हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी

Kashif Ali: वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तानी खिलाड़ी काशिफ अली के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। वह अपने डेब्यू टेस्ट मैच में डायमंड डक का शिकार होने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन

Kashif Ali: पाकिस्तान क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जनवरी से खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। हालांकि मैच के पहले दिन पाकिस्तानी खिलाड़ी काशिफ अली के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड जुड़ गया, जो आमतौर पर क्रिकेट में कम ही देखने को मिलता है।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा

दरअसल वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तानी खिलाड़ी काशिफ अली बिना गेंद खेले ही रन आउट हो गए और वह डायमंड डक का शिकार हो गए। टेस्ट क्रिकेट के 147 साल पुराने इतिहास में केवल दो ही खिलाड़ी अपने डेब्यू टेस्ट मैच में डायमंड डक का शिकार हुए हैं और दोनों खिलाड़ी पाकिस्तान के ही हैं। इससे पहले टेस्ट डेब्यू में डायमंड डक का शिकार साल 2003 में उमर गुल हुए थे। इसके अलावा अब काशिफ अली वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में डायमंड डक का शिकार होने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

क्या होता है डायमंड डक?

क्रिकेट में डायमंड डक का शिकार एक खिलाड़ी तब होता है, जब कोई खिलाड़ी बिना गेंद खेले ही पवेलियन लौट जाता है। वहीं गोल्डन डक उसे कहा जाता है, जब कोई खिलाड़ी अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो जाए।

विज्ञापन

ऐसा है मैच का हाल

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे मुकाबले में पहला दिन दोनों टीमों के गेंदबाजों ने अपने नाम किया। पहले ही दिन 20 विकेट गिर गए। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 41.1 ओवर में 163/10 रन बनाए थे। पाकिस्तान की ओर से नोमान अली ने 6 विकेट लिए थे। साथ ही इस खिलाड़ी ने हैट्रिक विकेट भी लिया था। वहीं पाकिस्तान भी अपनी पहली पारी में 154 रनों पर ही सिमट गई। टीम का कोई भी मुख्य बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना पाया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान 9 रनों से पीछे हो गई है।

यह भी पढ़ें: Champions Trophy में पाकिस्तान की तकदीर पलटेगा 38 साल का स्पिनर! हैट्रिक दिला सकती है टीम में एंट्री

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola