Karun Nair: भले ही दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा, लेकिन करुण नायर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से महफिल लूटने में सफल रहे। नंबर तीन पर बैटिंग करने उतरे करुण ने मुंबई के गेंदबाजी अटैक से खूब खिलवाड़ किया। एमआई के बॉलिंग अटैक की जमान माने जाने वाले जसप्रीत बुमराह के खिलाफ करुण ने एक से बढ़कर एक धांसू शॉट खेले।
33 वर्षीय बल्लेबाज ने 222 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए खूब तबाही मचाई। 89 रन की आतिशी पारी में से 78 रन तो करुण ने सिर्फ चौके-छक्कों से बटोरे। इस विस्फोटक पारी के बाद करुण का तीन साल पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गया है।
करुण का पुराना पोस्ट वायरल
दिल्ली कैपिटल्स की हार में भी अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से दिल जीतने वाले करुण नायर की तारीफ हर तरफ हो रही है। 40 गेंदों की अपनी पारी में करुण ने 12 चौके और 5 गगनचुंबी सिक्स लगाते हुए 89 रन ठोके। हालांकि, इसके बावजूद दिल्ली की टीम मुंबई से मिले 206 रनों के लक्ष्य से 12 रन दूर रह गई। 89 रन की पारी खेलने वाले करुण का तीन साल पुराना सोशल मीडिया पर पोस्ट फिर से चर्चा में आ गया है।
साल 2022 में करुण ने अपने अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा था, “डियर क्रिकेट, मुझे एक और चांस दो।” करुण को मेगा ऑक्शन में दिल्ली ने सिर्फ 50 लाख रुपये में ही खरीदा था। करुण का इस बार घरेलू सीजन भी कमाल का रहा था और उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर डाला था।
जीत नहीं दिला सके करुण
अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 205 रन लगाए। टीम की ओर से तिलक वर्मा ने 59 रन की तेज तर्रार पारी खेली, जबकि रयान रिकेल्टन ने 25 गेंदों में 41 रन ठोके। वहीं, अंतिम ओवरों में नमन धीर ने 17 गेंदों में 38 रन ठोके। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की पूरी टीम 193 रन बनाकर ऑलरआउट हो गई। दिल्ली की ओर से करुण ने अकेले ही लड़ाई लड़ी और उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। करुण 89 रन की लाजवाब पारी खेलने के बावजूद टीम की नैया को पार नहीं लगा सके।
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
27 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
45 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines