India vs England 1st Test: टीम इंडिया लीड्स टेस्ट से पहले जमकर प्रैक्टिस कर रही है। टीम इंडिया इस दौरे पर इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है, जिसका पहला मुकाबला 20 जून को खेला जाएगा। वहीं मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान करुण नायर को पसलियों में गेंद लगी, जिसका निशान भी पड़ गया था। जिससे टीम इंडिया की टेंशन भी थोड़ी बढ़ गई है, नायर को 8 साल के बाद टीम इंडिया में मौका मिला है अब देखने वाली बात होगी कि क्या उनको प्लेइंग इलवेन में मौका मिलता है या नहीं?
करुण नायर की चोट कितनी गंभीर?
इंग्लैंड दौरे पर करुण नायर का प्रदर्शन अभी तक काफी शानदार रहा है। उन्होंने इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस मैच में दोहरा शतक लगाया था, इस मैच नायर ने 259 रनों की पारी खेली थी। वहीं अब प्रैक्टिस के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा की एक गेंद नायर की पसलियों में जा लगी, जिससे उनको निशान भी पड़ गया था। हालांकि उनकी चोट कितनी गंभीर है क्या वे पहले टेस्ट मैच में खेल पाएंगे? इसको लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आ रही है जिसमें करुण हंसते हुए बाकी खिलाड़ियों को अपनी चोट दिखा रहे हैं, जिसको देखकर लग रहा है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और वे खेल सकते हैं।
अगर नायर हुए बाहर तो किसको मिलेगा मौका?
अब बड़ा सवाल ये है कि अगर करुण नायर चोट के चलते पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाते हैं तो उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में किस खिलाड़ी को मौका मिलेगा? अगर ऐसा होता है तो फिर नंबर-3 पर अभिमन्यु ईश्वरन खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। इंग्लैंड दौरे पर अभिमन्यु ईश्वरन को इंडिया ए की कप्तानी भी करते हुए देखा गया था, इस दौरान उन्होंने बल्लेबाजी भी अच्छी की थी।
ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: बल्लेबाजी को लेकर ऋषभ पंत ने बनाया खास प्लान, गेंदबाजों की नहीं ‘खैर’
संबंधित खबरें
तीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
9 hrs agoदूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
10 hrs agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
10 hrs agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
13 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
15 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
23 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
1 day agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines