RCB in Trouble: RCB ने सालों के इंतजार के बाद आईपीएल में जीत दर्ज की। इसके बाद बेंगलुरु में सेलिब्रेशन देखने को मिला, जो भगदड़ में बदल गया है। सही तरह से सेलिब्रेशन का प्रबंध नहीं किया गया और काफी लोग घायल हो गए। इसी बीच 11 लोगों की जान चली गई और इसके बाद टीम के लिए मुश्किलें बढ़ गईं। अब कर्नाटक सरकार ने RCB के खिलाफ कड़ा फैसला सुनाया है।
RCB की बढ़ी मुश्किलें, कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला
जस्टिन जॉन माइकल डी’कुन्हा न्याय आयोग ने बेंगलुरु भगदड़ की जांच की थी। इसी बीच उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन, DNA एंटरटेनमेंट और बेंगलुरु पुलिस अधिकारियों को दोषी ठहराया था। अब कर्नाटक सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है, जिससे इन सभी के खिलाफ कार्यवाही का रास्ता आसान हो गया है। 4 जून को लगभग साढ़े तीन बजे चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मची थी और करीब 50 लोग घायक हुए थे और 11 की जान चली गई थी।
कर्नाटक के मुख्य मंत्री सिद्धारमैया को जो रिपोर्ट दी गई थी, उसमें बताया गया कि क्राउड को संभालने के लिए पूरी व्यवस्था नहीं थी। इसके बावजूद जश्न मनाया गया और बहुत बड़ा हादसा देखने को मिला। इस गलती को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन, DNA एंटरटेनमेंट और बेंगलुरु पुलिस अधिकारियों की सबसे बड़ी लापरवाही बताया गया है। बेंगलुरु पुलिस पर गाज गिरने वाली है, क्योंकि भारी मात्रा में भीड़ की आशंका थी लेकिन फिर भी मात्र 79 पुलिस कर्मी मौजूद थे। इसके अलावा स्टेडियम के बाहर एम्बुलेंस मौजूद नहीं थी और जॉइंट पुलिस कमिश्नर लगभग 30 मिनट बाद आए थे।
क्या RCB पर लग सकता है बैन?
RCB के लिए चीजें समय के साथ मुश्किल होती जा रही हैं। उन्हें साफ तौर पर दोषी ठहरा दिया गया है और अब कर्नाटक सरकार के फैसले के बाद जरूर बीसीसीआई पर नजर होगी। इस लापरवाही के लिए RCB पर भी कार्यवाही की जा सकती है। संभव है कि क्रिकेट काउंसिल द्वारा उन्हें एक सीजन के लिए बैन कर दिया जाए। यह विराट कोहली और बेंगलुरु के फैंस के लिए बेहद बुरी खबर साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाएंगे और 8 मुकाबले, शेड्यूल आया सामने, रोहित-विराट भी आ सकते हैं नजर
संबंधित खबरें
IND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
39 mins agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
46 mins ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
1 hr agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
1 hr agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
1 hr ago33 गेंदों पर 0 रन... ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
1 hr agoचोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
3 hrs agoसंजू हो रहे फ्लॉप, फिर भी वैभव को नहीं मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
3 hrs agoHong Kong Sixes के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड का ऐलान, भारत से भी होगा सामना
3 hrs ago'समझ नहीं आ रहा...', टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक की वसीम जफर ने की आलोचना
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines