New Zealand vs England: इंग्लैंड क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच 28 नवंबर से खेला जाएगा। हालांकि इस मैच के लिए दिग्गज बल्लेबाज विल यंग को टीम से बाहर होना पड़ा है। विल यंग ने हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था।
विल यंग का कटा पत्ता
इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 28 नवंबर से होने वाला है। विल यंग के बाहर होने की पुष्टि टीम के कप्तान टॉम लैथम ने की है। उन्होंने कहा कि विल यंग ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन दुर्भाग्य है कि उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा।
विल यंग के बाहर होने की वजह केन विलियमसन हैं, जो लंबे समय बाद टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं। विलियमसन ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं लिया था। इस पर टॉम ने कहा कि केन एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, वहीं यंग भी एक शानदार प्लेयर हैं। ये एक कठिन निर्णय था। लेकिन जब आप ऐसी स्थिति में होते हैं तब आपको इस तरह का फैसला लेना पड़ता है। यंग के लिए थोड़ा दुखी हूं। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले मैच में न्यूजीलैंड की ओर से तेज गेंदबाज नाथ स्मिथ डेब्यू करेंगे।
विल यंग ने किया था शानदार प्रदर्शन
भारत के खिलाफ विल यंग ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने 3 मैचों में 244 रन बनाए थे। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी यंग का बल्ला चला था। उन्होंने तीन मैचों में 48, 26 और 56 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
अब तक न्यूजीलैंड के लिए इस खिलाड़ी ने 19 टेस्ट मैचों में 30.03 की औसत के साथ 961 रनों को अपने नाम किया है। वहीं 34 वनडे मैच में उनके बल्ले से 1374 रन निकले हैं। 20 टी-20 मैच में उन्होंने 344 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: इन 5 खिलाड़ियों की मेगा ऑक्शन में खुली किस्मत, लेकिन मुश्किल ही मिलेगी प्लेइंग XI में जगह
संबंधित खबरें
प्लेइंग इलेवन में नहीं थे मैथ्यू फिशर, फिर भी की गेंदबाजी
26 mins agoहार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
52 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
1 hr agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
1 hr agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
1 hr agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
4 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines