Jonathan Trott: टी-20 विश्व कप 2026 को लेकर अब सभी टीमें अपनी तैयारियों को आगे बढ़ा रही हैं. इस बार भी टी-20 विश्व कप 2026 में 20 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. कुल 20 टीमें भारत और श्रीलंका में होने वाले आगामी टी-20 सीरीज में भाग लेने वाली हैं. हालांकि टी-20 विश्व कप से पहले अफगानिस्तान को बड़ा झटका लगा है. मेगा इवेंट के बाद टूर्नामेंट का अहम सदस्य साथ छोड़ देगा.
अहम सदस्य छोड़ेगा साथ
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को घोषणा करते हुए बताया है कि जोनाथन ट्रॉट का कार्यकाल टी-20 विश्व कप 2026 के बाद समाप्त हो जाएगा. जोनाथन ट्रॉट ने अफगानिस्तान के लिए बतौर हेड कोच शानदार खेल दिखाया है. ट्रॉट ने साल 2022 में अफगानिस्तान क्रिकेट का कार्यकाल संभाला था. उनकी कोचिंग में अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन भी किया.
ट्रॉट ने अफगानिस्तान क्रिकेट को लेकर कहा कि अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम के साथ काम करना और उनके जुनून, दृढ़ता और महानता हासिल करने की उनकी भूख को देखना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है. हमने साथ मिलकर जो हासिल किया है, उस पर मुझे गर्व है और मैं हमेशा अफगान क्रिकेट का समर्थक बना रहूंगा. मैं टीम और अफगान लोगों को आने वाले वर्षों में निरंतर सफलता की कामना करता हूं.
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि एसीबी मानता है कि कोचिंग में बदलाव वैश्विक क्रिकेट पारिस्थितिकी तंत्र का एक स्वाभाविक हिस्सा है. जैसे-जैसे टीमें विकसित होती हैं, वैसे-वैसे उनके नेतृत्व और रणनीतिक जरूरतें भी बदलती हैं. कोई भी अंतरराष्ट्रीय टीम हमेशा के लिए एक ही कोच के अधीन नहीं रहती है.
ये भी पढ़ें:- Harmanpreet Kaur Net Worth: लग्जरी कार-आलीशान बंगला… इतने करोड़ की मालकिन हैं वर्ल्ड चैंपियन कप्तान हरमनप्रीत
ट्रॉट का शानदार करियर
44 साल के ट्रॉट ने साउथ अफ्रीका के लिए 44.08 की औसत के साथ 3835 रन बनाए हैं. उन्होंने 9 शतक के अलावा 19 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. इसके अलावा 68 वनडे मैच में उन्होंने 51.25 की औसत के साथ 2819 रन बनाए हैं. वहीं, 7 टी-20 मैच में उन्होंने 23 की औसत के साथ 138 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें:- कौन हैं भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले अमोल मजूमदार? बनाए 11 हजार रन, फिर भी नहीं मिला टीम इंडिया में मौका
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी
12 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
31 mins agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
52 mins agoLIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर
1 hr agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
1 hr agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
2 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines