हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: फाइनल में व्यूअरशिप का बना नया रिकॉर्ड, IND vs PAK मैच भी छूटा पीछे

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में रिकॉर्डतोड़ व्यूअरशिप दर्ज की गई। इस व्यूअरशिप ने भारत-पाकिस्तान मैच को भी पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन

IND vs NZ Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच खेला गया। दुबई में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में इतिहास रचा। भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करते हुए रिकॉर्ड भी बनाया। वहीं इस मैच को दुनिया भर में भी खासा पसंद किया गया। इस मैच की डिजिटल व्यूअरशिप ने भी कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। फाइनल में दर्शकों ने भारत पाकिस्तान मुकाबले को भी व्यूअरशिप मामले में पीछे छोड़ दिया।

टूट गया रिकॉर्ड

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के अंत तक जियो हॉटस्टार पर लगभग 90.1 करोड़ व्यूज दर्ज किए गए। फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले की भी व्यूअरशिप पीछे हो गई। भारत पाकिस्तान मैच की व्यूज 60.2 करोड़ दर्ज की गई थी। इसके अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच को 66 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया था।

फाइनल में न्यूजीलैंड की पारी के अंत तक दर्शकों की संख्या 39.7 करोड़ तक पहुंच गई थी। लेकिन दूसरी पारी में जब भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो व्यूअरशिप में तगड़ा उछाल आया। विराट कोहली के आउट होने के बाद मैच थोड़ी देर के लिए फंसा था। हालांकि इसके बाद श्रेयस अय्यर ने अक्षर पटेल के साथ मिलकर पारी को संभाल लिया। इस दौरान भी दर्शकों की व्यूअरशिप में जबरदस्त उछाल देखा गया।

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 251 रन बनाए थे, टीम की ओर से डेरिल मिचेल ने 101 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली। इसके अलावा माइकल ब्रेसवेल ने 53 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 49 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित शर्मा की शानदार शुरुआत और श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और केएल राहुल की संयम भरी बल्लेबाजी ने भारत की जीत सुनिश्चित की। रोहित ने (76) अय्यर (48) अक्षर पटेल (29) और केएल राहुल ने 34 रन बनाए थे।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola