WTC Final 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। यह बड़ा मैच 11 जून से इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होगा। इस बार टीम इंडिया इस फाइनल का हिस्सा नहीं है क्योंकि वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रही थी। हालांकि, भारतीय खिलाड़ी भले ही मैदान पर नजर न आएं, लेकिन दो भारतीयों की इस अहम मुकाबले में मौजूदगी जरूर होगी।
आईसीसी का बड़ा ऐलान
आईसीसी ने फाइनल मुकाबले के लिए मैच ऑफिशियल्स की घोषणा कर दी है, जिसमें दो भारतीयों के नाम शामिल हैं ,जवागल श्रीनाथ और नितिन मेनन। पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ को इस मुकाबले का मैच रेफरी बनाया गया है, जबकि अनुभवी अंपायर नितिन मेनन को चौथे अंपायर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जवागल श्रीनाथ लंबे समय से आईसीसी के मैच रेफरी के तौर पर काम कर रहे हैं। वे साल 2006 से यह भूमिका निभा रहे हैं और अब तक 79 टेस्ट मैचों में रेफरी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। यह WTC फाइनल उनके करियर का 80वां टेस्ट मुकाबला बतौर रेफरी होगा। दूसरी ओर, नितिन मेनन अंतरराष्ट्रीय अंपायरिंग में एक जाना-पहचाना नाम हैं और कई बड़े मैचों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
इस तरह, भले ही टीम इंडिया फाइनल में नहीं खेल रही, लेकिन भारतीय फैंस के लिए गर्व की बात है कि दो भारतीय इस बड़े मुकाबले में अहम भूमिकाएं निभाते नजर आएंगे।
संबंधित खबरें
WWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
13 mins agoअभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय
19 mins agoएज फ्रॉड मामले में नया खुलासा, टेस्ट रिपोर्ट पर BCCI ने शुरू की जांच!
30 mins agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
35 mins agoन्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
1 hr agoसूर्यवंशी होंगे बाहर…अश्विन ने चौथे T20 की प्लेइंग-11 को लेकर की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 से पहले MI में बड़ा बदलाव, 3 दिग्गजों ने अचानक तोड़ा नाता
1 hr agoगंभीर ने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को दी थी सख्त चेतावनी, तिलक ने किया खुलासा
2 hrs agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines