Asia Cup 2025 IND vs OMAN: एशिया कप 2025 का 12वां मैच टीम इंडिया और ओमान के बीच खेला गया. ये आखिरी लीग मैच भी थी. इस मैच को टीम इंडिया ने अपने नाम करके एशिया कप 2025 में जीत की हैट्रिक लगाई. कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा इस मैच टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी की. सूर्या ने सभी खिलाड़ियों को इस मैच में बल्लेबाजी करने का मौका दिया. वहीं मैच के बाद उन्होंने एक ऐसा काम किया कि ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह भी खुदको सूर्यकुमार की तारीफ करने से रोक नहीं पाए.
सूर्यकुमार यादव के मुरीद हुए ओमान कप्तान
मैच के बाद सूर्यकुमार यादव को ओमान के खिलाड़ियों के साथ अपना अनुभव साझा करते हुए देखा गया. इसके बाद सूर्या ने ओमान टीम के साथ एक फोटो भी करवाई. वहीं मैच के बाद ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने कहा “मुझे बहुत खुशी है कि सूर्यकुमार यादव हमारे पास आए और लड़कों से बातचीत की. उन्होंने अपना अनुभव हमारे साथ साझा किया. हम बहुत आभारी हैं. यह साझा करने के लिए एक सुखद पल था.”
ये भी पढ़ें:-Asia cup 2025 : भारत-पाक मैच से पहले सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, ओमान पर जीत के बाद कह दी बड़ी बात
इसके अलावा जतिंदर सिंह ने अपनी टीम की तारीफ करते हुए कहा “मुझे अपनी टीम पर बहुत गर्व है, जिस तरह से उन्होंने आगे आकर अपनी योजनाओं को अंजाम दिया. मुझे इस बात पर भी गर्व है कि उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में अपना जज्बा दिखाया. टूर्नामेंट का उत्साह कहीं न कहीं हमारे मन में था. जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, हमारे पास अनुभव की कमी है.”
आगे उन्होंने कहा “ओमान में विश्व कप क्वालीफायर होने हैं, और हमारे खिलाड़ी तैयार हैं. मैं उनसे कह रहा था कि यह आपका पसंदीदा आउट होना है. वह एक उपयोगी खिलाड़ी और टीम के लिए समर्पित खिलाड़ी हैं. हमें पापुआ न्यू गिनी और समोआ के साथ ग्रुप में रखा गया है। हमारे खिलाड़ी तैयार हैं और टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.”
शानदार रही ओमान की बल्लेबाजी
टीम इंडिया के खिलाफ ओमान की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली. इस मैच में भारतीय गेंदबाज महज 4 विकेट ही चटका पाए थे. ओमान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आमिर कलीम ने सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेली थी.
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: अर्शदीप सिंह ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
35 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
56 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines