हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह! चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम को बड़ा झटका

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह के रूप में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। जसप्रीत बुमराह भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज में भाग नहीं ले पाएंगे।

विज्ञापन

Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा। हालांकि इस मैच से पहले ही टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आई है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने दैनिक भास्कर को बताया है कि बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा चैंपयंस ट्रॉफी में भी इस खिलाड़ी के खेलने पर संशय है। भारत के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है।

सूत्र ने किया बड़ा खुलासा

बीसीसीआई के एक सूत्र ने दैनिक भास्कर को बताया कि बुमराह का चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पीट की चोट से रिकवरी होना मुश्किल लग रहा है। वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए एक भी मैच नहीं खेलेंगे। बुमराह की जगह हर्षित राणा को टीम में शामिल किया जा सकता है। बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबले के लिए भारतीय दल में रखा गया था। लेकिन नई रिपोर्ट्स की मानें तो अब उनका खेलना मुश्किल है। हालांकि अब तक बीसीसीआई की ओर से बुमराह की चोट पर कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है।

बुमराह सोमवार को ही बैक इंजरी की जांच कराने के लिए बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी पहुंच चुके हैं। वह 2-3 दिन तक मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे। अगर बुमराह फिट हो जाते हैं तो वह टीम के साथ बने रहेंगे। लेकिन वह अनफिट हुए तो हर्षित राणा को टीम में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम बदलने की डेटलाइन 11 फरवरी तय की है। ऐसे में अभी टीम इंडिया के पास लगभग एक सप्ताह का समय बचा है। इस दौरान भारत अपने दल में बदलाव कर सकती है।

शानदार फॉर्म में हैं बुमराह

जसप्रीत बुमराह शानदार फॉर्म में हैं। हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। बुमराह ने इस सीरीज में लगातार 5 मैच खेले थे। माना जा रहा है कि वर्कलोड बढ़ने की वजह से बुमराह चोटिल हुए हैं। उन्होंने इस सीरीज में 151.2 ओवर फेंके थे, जो एक बड़ा आंकड़ा है। उन्होंने इस सीरीज में 32 विकेट भी अपने नाम किए थे।

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), , अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा।

ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: पहली बार इस टीम ने किया था खिताब पर कब्जा, इस फॉर्मेट में खेली थीं टीमें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola