Jasprit Bumrah Throws Fan’s Mobile Phone: जसप्रीत बुमराह और उनके एक फैन के बीच तब विवाद हो गया, जब दोनों एयरपोर्ट पर चेक-इन लाइन में खड़े थे. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बताया जा रहा है कि फैन बिना इजाजत के इंडियन फास्ट बॉलर के साथ सेल्फी वीडियो बना रहा था. बुमराह ने पहले फैन को रुकने के लिए कहा, लेकिन जब उसने बात नहीं मानी, तो उन्होंने फोन छीनकर एक तरफ फेंक दिया. आइए जानते हैं कि इनके बीच क्या बात हुई.
दोनों के बीच की बातचीत
फैन: मैं आपके साथ ही जाऊंगा सर
बुमराह: फोन गिर गया आपका, तो मेरे को बोलना नहीं
फैन: कोई बात नहीं सर
बुमराह: कूल
इस सख्त चेतावनी के बाद, बुमाराह ने फोन छीनकर फेंक दिया.
यह भी पढ़ें- IPL Auction की फिर ‘छुपी रुस्तम’ बनी दिल्ली कैपिल्स, बेस प्राइस पर ही खरीदे एबी डिविलियर्स जैसे 2-2 मैच विनर्स
सोशल मीडिया पर रिएक्शन
वीडियो से ऐसा लग रहा है कि फैन ने बिना इजाजत जसप्रीत बुमराह का वीडियो बनाया था, लेकिन फिर भी भारतीय तेज गेंदबाज को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. यूजर्स कह रहे हैं कि बुमराह का ये बिहेवियर सही नहीं है. हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस स्टार बॉलर को सपोर्ट कर रहे हैं.
भारत सीरीज में आगे
बुमराह फिलहाल साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की चल रही टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का हिस्सा हैं. कटक में पहले मुकाबले में, उन्होंने सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. हालांकि, मुल्लांपुर में दूसरे मैच में, तेज गेंदबाज को कोई विकेट नहीं मिला और उन्होंने 45 रन दिए. निजी कारणों से वो धर्मशाला में हुआ तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए. लखनऊ के एकाना स्टेडियम में चौथा मुकाबला घने कोहरे की वजह से रद्द हो गया. जबकि 5वां और आखिरी मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. भारत अभी सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
27 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
47 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines