James Anderson: जेम्स एंडरसन इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि अब भी वह इंग्लैंड की घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भाग लेते हैं। इंग्लैंड में इन दिनों टी-20 ब्लास्ट का आयोजन हो रहा है। इस लीग में एंडरसन हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की और विरोधी टीम के गेंदबाजों के होश उड़ा दिए। एंडरसन की शानदार गेंदबाजी अब चर्चा में आ चुकी है। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी का मुजायरा पेश किया और टीम की जीत में अहम योगदान निभाया।
एंडरसन की शानदार गेंदबाजी
42 साल की उम्र में जहां एक तरफ कई खिलाड़ी क्रिकेट की दुनिया से गायब हो चुके हैं तो वहीं दूसरी ओर जेम्स एंडरसन इस उम्र में भौकाल काट रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि बढ़ती उम्र के साथ एंडरसन की गेंदबाजी में और भी निखार आ रहा है। इसका प्रमाण उन्होंने टी-20 ब्लास्ट में दिया। लंकाशायर की ओर से हिस्सा लेते हुए एंडरसन ने यॉर्कशायर के बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ा दी। उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी की और केवल 25 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह लौटा दिया। वह लगातार लंकाशायर के लिए इस लीग में कमाल कर रहे हैं। अब तक खेली गई 9 पारियों में 19 विकेट हासिल कर लिए हैं। इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद युवा खिलाड़ियों के बीच धमाल मचाना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी बात है। लेकिन एंडरसन इस पर खरे उतरे हैं।
लंकाशायर ने दर्ज की जीत
लंकाशायर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर ने 74 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं फिल साल्ट ने भी 42 रन जोड़े। टीम ने 20 ओवर में 174 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए यॉर्कशायर खासा कमाल नहीं कर सकी। टीम के लिए अबदुल्लाह शफीक ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका। यही वजह रही कि टीम 19.1 ओवर में 153 रनों पर सिमट गई और लंकाशायर ने 21 रनों से जीत हासिल कर ली।
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
23 mins agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
1 hr agoLIVE: न्यूजीलैंड के नाम रहा पावरप्ले, आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं फिलिप्स
1 hr agoLIVE: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को हांगकांग सिक्सेस में
1 hr agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
3 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
3 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
4 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
5 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines