Ishan Kishan: भारतीय टीम के बल्लेबाज दूसरी पारी में जहां रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। वहीं इंग्लैंड की सरजमीं पर ही विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के बल्ले का जलवा देखने को मिल रहा है। किशन ने नॉटिंघमशायर के लिए अपने काउंटी चैंपियनशिप डेब्यू मैच में ही शानदार प्रदर्शन किया है। पहले मुकाबले में ही धमाकेदार अर्धशतक जड़कर अब किशन दोबारा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं।
ईशान किशन ने मचाया धमाल
काउंटी चैंपियनशिप 2025 में नॉटिंघमशायर और यॉर्कशायर के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पर पहले बल्लेबाजी कर रही नॉटिंघमशायर के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने डेब्यू किया। अपने डेब्यू पारी में ही किशन ने चौकों की बारिश करके अर्धशतक जड़ दिया। खबर लिखे जाने तक किशन 80 गेंदों में 67 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इस दौरान उन्होंने 10 चौके भी जड़े हैं। किशन इस दौरान हर गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक अंदाज में ही बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ खेल रही टीम इंडिया के बल्लेबाज जूझते हुए नजर आ रहे हैं।
टीम इंडिया में वापसी करना चाहते हैं किशन
अक्टूबर 2023 से ईशान किशन इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं। पिछले 18 महीनों से वो दोबारा टीम इंडिया में वापसी का प्रयास कर रहे हैं। बीसीसीआई ने इस खिलाड़ी को दोबारा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में तो जगह दी है, लेकिन फिलहाल टीम में वो वापस नहीं आए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ही किशन ने कांउटी क्रिकेट का रुख किया है। नॉटिंघमशायर के लिए वो रनों की बारिश करके दोबारा टीम इंडिया में वापसी का अपना दावा मजबूत करना चाह रहे हैं। किशन ने पिछले 1 साल में घरेलू क्रिकेट में भी रनों की बारिश की है। जिसके कारण ही उनरी उम्मीदें बढ़ गई हैं।
ये भी पढ़ें: क्या इंग्लैंड ने किया महान सचिन तेंदुलकर का अपमान? सुनील गावस्कर ने खड़ा किया बड़ा सवाल
संबंधित खबरें
अभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
3 mins agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
57 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines