India A vs Australia A: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान हो चुका है। इस दौरे के लिए रुतुराज गायकवाड़ को इंडिया ए का कप्तान बनाया गया है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ युवा टीम इंडिया धमाल मचाती हुई दिखाई देगी। वहीं टीम में लंबे समय के बाद धाकड़ खिलाड़ी एंट्री हुई है। यहां से ये खिलाड़ी सीनियर टीम में एक बार फिर से अपनी जगह बनाने का प्रयास करेगा। बीसीसीआई ने इस खिलाड़ी का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म कर दिया।
ईशान किशन को मिला मौका
दरअसल ईशान किशन लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। पिछले सीजन घरेलू क्रिकेट की अनदेखी करना भी ईशान को भारी पड़ा था, जिसके बाद बीसीसीआई ने इस खिलाड़ी का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म कर दिया था। टीम में वापसी करने के लिए ईशान के पास एक ही रास्ता था घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन।
हालांकि इस बार ईशान ने ऐसा किया भी, बुची बाबू और दलीप ट्रॉफी से लेकर रणजी में भी ईशान ने शतक लगाकर अपनी टीम इंडिया में वापसी की उम्मीदों को जिंदा रखा। जिसके चलते अब बीसीसीआई भी ईशान के इस शानदार प्रदर्शन से काफी खुश है, जिसके चलते ईशान को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंडिया ए टीम में चुना गया है।
कब खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच
ईशान किशन लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर चल रहे थे। ऋषभ पंत की वापसी से उनकी टीम में वापसी पर और ज्यादा संकट के बादल छाने लगे थे। ईशान ने अपना आखिरी इंटरनेशन मुकाबला नवंबर 2023 में खेला था। साउथ अफ्रीका दौरे के लिए इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में चुना गया था, लेकिन ईशान ने अचानक अपना नाम वापस ले लिया था, तबसे वे टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। अब अगर ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ईशान किशन कमाल का प्रदर्शन करते हैं तो जल्द ही उनको सीनियर टीम में भी चुन लिया जाएगा, जिससे वे अपना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी दोबारा हासिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हुई इंडिया ए टीम की घोषणा, जानें किन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह
संबंधित खबरें
IND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
40 mins agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
1 hr agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
2 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
4 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
4 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
4 hrs ago'ये क्रिकेट नहीं...', टीम इंडिया के 400+ रन चेज के बावजूद खुश नहीं गौतम गंभीर! दिया बड़ा बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines