Ishan Kishan Dance Video: ईशान किशन फिलहाल इंग्लैंड में हैं। वह काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप के अपने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था। इससे पहले ईशान इंडिया A टीम का हिस्सा थे। फिलहाल वह भारतीय सीनियर टीम से दूर चल रहे हैं। ईशान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह लंदन की गलियों में भोजपुरी गाने पर थिरक रहे हैं। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी भी लगाई है।
ईशान किशन भोजपुरी गाने पर थिरके
ईशान किशन मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ हमेशा मजाक मस्ती करते हैं। इन दिनों लंदन की गलियों में ईशान खूब मस्ती कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह भोजपुरी गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशान रिक्शे पर बैठे हुए हैं और वह अपने दोस्त के साथ गाने पर झूम रहे हैं। फैंस इस वीडियो को खासा पसंद कर रहे हैं।
आईपीएल 2025 रहा औसतन
आईपीएल 2025 में ईशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला था। उन्होंने पहले मैच में 106 रनों की नाबाद पारी खेली थी। हालांकि इसके बाद ईशान लगातार कई मौके पर फ्लॉप हुए। उन्होंने 14 मैच की 13 पारियों में 35.40 की औसत के साथ 354 रन बनाए थे। ईशान फिलहाल नॉटिंघमशायर की ओर से काउंटी खेल रहे हैं। उन्होंने पहली पारी में 98 गेंदों में 87 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि वह शतक से चूक गए। लेकिन उन्होंने अपनी दमदार पारी से महफिल लूट ली। नॉटिंघमशायर का दूसरा मैच 29 जुलाई से खेला जाएगा। ईशान से इस मैच में उम्मीदें रहने वाली हैं।
संबंधित खबरें
3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
7 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
29 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
36 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
55 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines