मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से एक चौंकाने वाले फैसला सामने आया है। आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में जेल की हवा खा चुके खिलाड़ी अंकित चव्हाण को मुंबई की अंडर 14 टीम को मुख्य कोच नियुक्त कर दिया गया है। साल 2013 में हुए आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मामले में राजस्थान रॉयल्स के दो खिलाड़ी आरोपी थे और उनमें से एक अंकित चव्हाण को जेल जाने के साथ-साथ 7 साल का बैन भी झेलना पड़ा था। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से लिए गए इस फैसले पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।
क्या था स्पॉट फिक्सिंग का पूरा मामला?
आईपीएल के लिए साल 2013 एक काले इतिहास की तरह है जो कि चाह कर भी नहीं मिट सकता है। तेज गेंदबाज श्रीसंत समेत 2 खिलाड़ी स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों में घिरे थे और तीनों ही खिलाड़ियों पर लाइफटाइम का बैन लगाया गया था। सबूत कम होने के चलते इस सभी को बरी कर दिया गया और अंकित चव्हाण पर लाइफटाइम बैन को हटाकर 7 साल का कर दिया गया। इसके बाद साल 2023 में उन्होंने क्रिकेट में वापसी की मुंबई में क्लब क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया।
दूसरी पारी के लिए तैयार अंकित चव्हाण
स्पिन गेंदबाज अंकित चव्हाण ने इस गुड न्यूज के लिए एमसीए का धन्यवाद भी किया है. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘ये मेरे लिए जीवन की दूसरी पारी है। इस पल का मुझे बेसब्री से इंतजार है। इसके लिए मैं एमसीए का खास धन्यवाद करना चाहूंगा क्योंकि उन्होंने इसके लिए मेरे ऊपर भरोसा किया और मुजे ये खास मौका दिया। अंडर 14 टीम के खिलाड़ियों को मजबूत करना मेरा पहला प्लान होगा।’
MCA ने किया सपोर्ट स्टाफ का ऐलान
एमसीएस की तरफ से अगले घरेलू सूजन के लिए सपोर्ट स्टाफ का ऐलान कर दिया है। इसके तहत नए कोच और चयनकर्ताओं को नियुक्त किया गया है। ओंकार साल्वी को रणजी टीम के कोच के तौर पर आगे बढ़ाया गया है। इससे पहले उन्हें आईपीएल में आरसीबी का गेंदबाजी कोच भी बनाया गया था। इसी के साथ पूर्व भारतीय खिलाड़ी संदीप पाटिल भी चयन समिति के अध्यक्ष बने रहेंगे।
ये भी पढ़िए- Diogo Jota Died: 28 वर्षीय पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर की एक्सीडेंट में मौत, कार जलकर हुई खाक
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
6 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
7 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
7 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
7 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
8 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
9 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
9 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines