IPL 2025: इस साल के अंत में आईपीएल का मेगा ऑक्शन होना है। इस मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट की घोषणा कर दी है।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस बार रजत पाटीदार, विराट कोहली और यश दयाल को रिटेन किया है। RCB ने इस बार अपने कप्तान कप्तान फाफ डु प्लेसिस को इस बार रिटेन नहीं किया है। इसके बाद से माना जा रहा था कि आईपीएल 2025 में विराट कोहली एक बार फिर से कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। इन खबरों पर अब आरसीबी के क्रिकेट निदेशक मो बोबट ने एक बड़ा बयान दिया है।
मो बोबट ने कप्तानी को लेकर कही ये बात
बोबट ने आईपीएल 2025 के रिटेंशन की घोषणा के बाद जियो सिनेमा से कहा, “अगर मेरी बात से कोई निराश हो रहा है तो मुझे उसके लिए खेद है। हमें अभी तक RCB की कप्तानी को लेकर कोई भी फैसला नहीं किया है। हमने अभी विकल्पों को खुला रखा है। हमने अभी तक यही फैसला किया है कि हम फाफ को रिटेन नहीं करेंगे। फाफ ने RCB के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन हम ऑक्शन में सभी विकल्प खुले रखना चाहते हैं।”
इससे पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि विराट कोहली खुद भी RCB की कप्तानी करने को लेकर उत्सुक हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने इस बारे में कोई भी अधिकारिक बयान नहीं दिया है।
रिटेंशन पर कोच एड़ी फ्लावर ने दिया बड़ा बयान
विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल की तिकड़ी को नए सत्र से पहले रिटेन जाने के सवाल पर RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर ने कहा था, “हम यश दयाल को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। वो अपने करियर में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। वो लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर हैं। वो दोनों दिशा में स्विंग करा सकते हैं।”
वहीं, रजत पाटीदार को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, “रजत पाटीदार हमारी टीम के अहम सदस्य हैं। वो किसी भी क्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं। ये एक टीम के लिए बहुत जरूरी है । हमें उम्मीद है कि वो आने वाले सीजन में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
11 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
27 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
34 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines