IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस बार आईपीएल में धमाल मचा रही है, फैंस का मानना है कि इस साल ट्रॉफी का सूखा आरसीबी खत्म कर सकती है। आरसीबी इस बार नए कप्तान रजत पाटीदार की कप्तानी में खेल रहे हैं। वहीं विराट कोहली हर बार की तरह एकबार फिर से टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। साल 2021 में विराट कोहली ने आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी थी, जिसको लेकर अब कोहली ने खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने आरसीबी की कप्तानी क्यों छोड़ी थी?
विराट ने क्यों छोड़ी थी आरसीबी की कप्तानी?
आरसीबी के एक पॉडकास्ट के दौरान विराट कोहली ने बताया “एक समय पर, यह मेरे लिए वास्तव में कठिन हो गया था क्योंकि मेरे करियर में बहुत कुछ हो रहा था। मैं 7-8 साल तक भारत और 9 साल तक आरसीबी की कप्तानी कर रहा था। मेरे द्वारा खेले गए हर मैच में बल्लेबाजी के नजरिए से मुझसे उम्मीदें थीं। मुझे ऐसा नहीं लगा कि ध्यान मुझसे हट गया है। अगर यह कप्तानी नहीं थी, तो यह बल्लेबाजी थी। मैं हमेशा ऐसी स्थिति में रहता था, जहां मुझे लगता था – मुझे क्या करना चाहिए?”
आगे कोहली ने बताया “यह मेरे लिए बहुत कठिन हो गया। इसलिए मैंने पद छोड़ दिया क्योंकि मुझे लगा कि अगर मैंने तय कर लिया है कि मुझे इस जगह पर रहना है, तो मुझे खुश रहना चाहिए। मुझे अपने जीवन में एक जगह चाहिए जहां मैं आकर अपना क्रिकेट खेल सकूं, बिना किसी के जज किए या यह देखे कि ‘वह इस सीजन में क्या करने जा रहा है?”
ऑरेंज कैप होल्डर हैं विराट
विराट कोहली के लिए सीजन-18 अभी तक काफी शानदार रहा है। 11 मैचों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कोहली अभी तक 505 रन बना चुके हैं। इसके साथ ही ऑरेंज कैप भी कोहली के पास ही है। इसके अलावा कोहली अभी तक इस सीजन सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं उन्होंने 7 अर्धशतक लगाए हैं।
ये भी पढ़ें:- ‘हमारे रिश्ते में कभी फर्क नहीं आया’, किसको लेकर विराट कोहली ने दिया ऐसा बयान?
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
13 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
