Sunrisers Hyderabad: पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद बेशक आईपीएल 2025 में कुछ खास नहीं कर रही हो, लेकिन टीम ने मिड सीजन मालदीव पहुंचकर सभी को चौंका दिया है। टीम का प्रदर्शन इस साल कुछ खास नहीं रहा है, जहां टीम ने अब तक नौ में से सिर्फ तीन ही मैच जीते हैं, जबकि छह मैच गंवाए हैं। टीम के इस खराब प्रदर्शन के बाद उस पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा भी मंडरा रहा है।
हैदराबाद का मानना है कि आईपीएल 2025 के अगले स्टेज में जाने से पहले टीम के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से आराम करने और तरोताजा होने के लिए यह एकदम सही मौका है। टीम ने पिछला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ शुक्रवार 25 अप्रैल को खेला था, जहां उसे पांच विकेट से जीत हासिल हुई थी। टीम के लिए यह मैच काफी स्पेशल था क्योंकि उसने पहली बार पांच बार की चैम्पियन सीएसके को उन्हीं के घर में हराया था।
फैसले से चौंके कई फैंस
टीम को अब अगला मैच दो मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है। यानी इन दोनों मैचों के बीच सात दिन का फर्क है। यही वजह है कि टीम की मालिक काव्या मारन ने खिलाड़ियों को छुट्टियों पर भेजने का फैसला किया। टीम के इस फैसले ने कई फैंस को चौंका दिया है।
यह भी पढ़ें: RR vs GT Dream Team: ये 11 खिलाड़ी बना सकते हैं मालामाल, आंख मूंदकर बना दीजिए इस बल्लेबाज को कप्तान!
SRH ने शेयर किया वीडियो
बता दें कि शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पांच विकेट से जीत के बाद मैनेजमेंट ने इस यात्रा की व्यवस्था की थी। खिलाड़ी शनिवार को ही मालदीव देश पहुंच गए। फ्रेंचाइजी ने टीम के खिलाड़ियों के आगमन का एक वीडियो पोस्ट किया है। हैदराबाद के खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ अगले सप्ताह की शुरुआत में भारत वापस आ सकते हैं। उनके 30 अप्रैल तक अहमदाबाद पहुंचने की उम्मीद है।
टीम को अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है, तो उन्हें टूर्नामेंट में अपने सभी बचे हुए मैच जीतने होंगे। हैदराबाद के लिए अब हर आने वाला मैच करो या मरो वाला है, क्योंकि एक भी हार उनकी आईपीएल 2025 प्लेऑफ की उम्मीदों को खत्म कर सकती है।
यह भी पढ़ें: बारिश ने KKR को फंसाया, प्लेऑफ के टिकट पर खतरा मंडराया, अब डिफेंडिंग चैंपियन को ‘चमत्कार’ की दरकार
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
30 mins agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines