IPL 2025: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी एकबार फिर से आईपीएल में खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। धोनी के फैंस उनको हमेशा खेलते हुए देखना चाहते हैं और सीजन-18 में धोनी एक अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेल रहे हैं। मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी को 4 करोड़ रुपये में रिटने कर लिया था, हालांकि इस सीजन अभी तक धोनी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं।
रुतुराज गायकवाड़ के आईपीएल 2025 से बाहर होने के बाद धोनी सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन टीम अब प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने धोनी को आईपीएल में खिलाने को लेकर बीसीसीआई के फैसले पर सवाल उठाया है।
बीसीसीआई के फैसले से क्यों नाखुश हुए गावस्कर?
स्पोर्टस्टार के लिए अपने कॉलम में सुनील गावस्कर ने लिखा “इतने सालों में किसी ऐसे अनकैप्ड खिलाड़ी को याद करना मुश्किल है जिसे बड़ी रकम में खरीदा गया हो और जिसने टीम में शामिल होने को सही ठहराया हो। बीसीसीआई को इस फैसले को पलटना चाहिए और भारतीय क्रिकेट के हितों की रक्षा के लिए इन खिलाड़ियों को दिए जाने वाले वेतन की सीमा में बदलाव करना चाहिए।”
सीएसके के लिए बेहद खराब रहा सीजन-18
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये सीजन बेहद खराब रहा है। बाहर तो छोड़ों ये टीम अपने घर पर भी जीत हासिल नहीं कर पा रही है। टूर्नामेंट की शुरुआत मे रुतुराज गायकवाड़ को सीएसके की कप्तानी करते हुए देखा गया था, लेकिन इंजरी के चलते गायकवाड़ के बाहर होने के बाद एक बार फिर से धोनी ने कप्तानी संभाली।
अभी तक सीएसके ने 11 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 9 मैच में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 2 मैचों में ही धोनी की टीम जीत पाई है। फिलहाल पॉइंट्स टेबल में भी सीएसके सबसे आखिरी पायदान पर बनी हुई है और टूर्मानेंट से बाहर हो चुकी है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025 के बीच RCB को दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, ट्रेविस हेड का Headache भी खत्म!
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines