IPL 2025: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बीसीसीआई ने 9 मई को आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का फैसल किया था। इसके बाद से फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि अब आईपीएल फिर से शुरू होगा या नहीं? भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आईपीएल 2025 को फिर से शुरू करने के लिए 4 शहरों के नामों पर विचार कर रहा है।
इन 4 शहरों को लेकर हो रहा विचार
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने दावा किया कि ” ऐसे मामलों में एक सप्ताह का समय बहुत लंबा होता है। बोर्ड आकस्मिक योजना बना रहा है। लेकिन शुरुआती संकेत यह हैं कि अगर लीग अगले सप्ताह फिर से शुरू होती है तो बीसीसीआई कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों में आईपीएल के बाकी मैच आयोजित करने पर विचार कर रहा है। अगर सीमा पर हालात सामान्य होते हैं, तो बोर्ड मूल स्थानों को भी बरकरार रख सकता है।”
आईपीएल द्वारा मैचों को स्थगित करते हुए विज्ञप्ति में कहा गया था कि “भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मौजूदा आईपीएल 2025 के शेष मैचों को तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। संबंधित अधिकारियों और हितधारकों के परामर्श से स्थिति का व्यापक मूल्यांकन करने के बाद टूर्नामेंट के नए कार्यक्रम और आयोजन स्थलों के बारे में आगे की जानकारी उचित समय पर दी जाएगी।”
आईपीएल 2025 में बचे 16 मैच
आईपीएल 2025 में अभी 16 मैचों का खेल बाकी है। जिसमें से 12 लीग मैच और 4 नॉकआउट मुकाबले हैं। आईपीएल 2025 का फाइनल 25 मई को खेला जाना था।
ये भी पढ़ें:- भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की बलि चढ़ा एक और टूर्नामेंट, नीरज चोपड़ा ने लिया बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
9 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
36 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
49 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines