IPL 2025 RCB: आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन टीम की कप्तानी करने वाले फाफ डु प्लेसिस को रिलीज कर दिया था। जिसके बाद अब आरसीबी नए कप्तान के साथ आईपीएल 2025 में खेलने उतरेगी। हालांकि अभी तक फ्रेंचाइजी ने टीम के नए कप्तान का ऐलान नहीं किया है। हालांकि इस बात की भी काफी अटकलें लगाई जा रही हैं कि विरट कोहली एक बार फिर से आरसीबी की कप्तानी कर सकते हैं लेकिन इसको लेकर भी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं अब टीम के नए कप्तान को लेकर हेड कोच एंडी फ्लावर का बड़ा बयान सामने आया है।
नए कप्तान को लेकर क्या बोले हेड कोच?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड कोच एंडी फ्लावर ने स्पोर्ट्स तक से बातचीत करते हुए कहा “आपको परिणाम का इंतजार करना होगा। हम एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं, तीन साल के चक्र की शुरुआत हो रही है और मुझे यकीन है कि आपके लिए यह प्रत्याशा अच्छी होगी। आप मुझसे जितनी बार चाहें पूछ सकते हैं, लेकिन अभी तक ऐसा कोई संवाद नहीं हुआ है।” यानी अभी तक फ्रेंचाइजी ने ये डिसाइड नहीं किया है कौन अगले सीजन में आरसीबी का नया कप्तान होगा?
ये भी पढ़ें:- KL Rahul ने मांगा सिलेक्टर्स से ब्रेक, इस सीरीज का नहीं होंगे हिस्सा! पंत या सैमसन किसे मिलेगा मौका?
RCB के पास कप्तानी के कई विकल्प मौजूद
आरसीबी के पास विराट कोहली पहले से ही मौजूद हैं। इसके अलावा मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी खरीदा है। आईपीएल में भुवनेश्वर कुमार को सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी करते हुए देखा गया है। वहीं क्रुणाल पांड्या ने विजय हजारे ट्रॉफी में कप्तानी की है। अब देखने वाली बात होगी कि आखिर आईपीएल 2025 में कौन आरसीबी का नया कप्तान होता है?
विराट का जोड़ीदार होगा ये खिलाड़ी
मेगा ऑक्शन में इस बार आरसीबी ने इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिल सॉल्ट को भी खरीदा है। पिछाल सीजन फिल सॉल्ट के लिए काफी शानदार रहा था और उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। आईपीएल 2024 में सॉल्ट को केकेआर के लिए ओपनिंग करते हुए देखा गया था, ऐसे में अब आरसीबी के लिए भी फिल सॉल्ट विराट कोहली के साथ ओपनिंग करते हुए देंगे।
ये भी पढ़ें:- ‘हिंदी राष्ट्रीय भाषा नहीं…’ बयान देकर बुरे फंसे अश्विन, Video वायरल
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
1 min agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines