IPL 2025 RCB vs DC: आईपीएल 2025 में बीते दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत देखने को मिली। इस मैच में दिल्ली ने लगभग एकतरफा जीत हासिल की। अकेले केएल राहुल आरसीबी के गेंदबाजों पर भारी पड़े, जिनको गेंदबाज आखिरी तक आउट नहीं कर पाए। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को मैच जिताने के बाद राहुल ने मैदान पर डगआउट की तरफ इशारा करते हुए खास अंदाज नें सेलिब्रेशन किया था। जिसके बाद फैंस ये जानने के लिए काफी उत्सुक थे कि आखिर राहुल ये इशारा करके क्या बताना चाहते है, इस बात का खुलासा भी मैच के बाद हो गया।
केएल राहुल के सेलिब्रेशन का मतलब
आरसीबी पर दिल्ली कैपिटल्स की जीत में केएल राहुल ने बड़ी भूमिका निभाई। राहुल ने आरसीबी के बल्लेबाजों की जमकर धुनाई की थी। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों पर नाबाद 93 रन की पारी खेली थी। इस पारी में राहुल ने 7 चौके और 6 शानदार छक्के लगाए थे। वहीं जीत के बाद सेलिब्रेशन करते हुए राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा किया था, जिसका मतलब था, ये मेरा मैदान है..मेरा घर है मैं इसे दूसरो से बेहतर जानता हूं।
केएल बने प्लेयर ऑफ द मैच
इस शानदार पारी की बदौलत केएल राहुल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद राहुल ने कहा “विकेट थोड़ा मुश्किल था। मुझे 20 ओवर तक स्टंप के पीछे रहकर यह देखने में मदद मिली कि विकेट कैसे खेला जाता है। विकेटकीपिंग से मुझे लगा कि गेंद विकेट पर थोड़ी टिकी हुई थी, लेकिन यह पूरे समय एक जैसी थी – यह दो गति वाली नहीं थी, यह पूरे समय एक गति वाली थी। मुझे पता था कि मेरे शॉट क्या हैं।”
आगे राहुल ने बताया “मैं बस एक अच्छी शुरुआत करना चाहता था, शुरुआत में आक्रामक होना चाहता था और उसके बाद उसका आकलन करना चाहता था। अगर मैं बड़ा शॉट्स मारने की कोशिश कर रहा था, तो मुझे पता था कि किन पॉकेट्स को निशाना बनाना है। विकेटकीपिंग से मुझे यह पता चला कि दूसरे बल्लेबाज कैसे खेल रहे हैं और वे कहां आउट हुए। कैच छोड़ने में किस्मत अच्छी रही। यह मेरा मैदान है, यह मेरा घर है। मैं इसे किसी और से बेहतर जानता हूं।”
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ‘पिच को समझने में हमसे हुई गलती’, DC के खिलाफ हार के बाद RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
58 mins agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
1 hr agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
9 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
10 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
11 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
11 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
12 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines