Punjab Kings On Digvesh Rathi: आईपीएल 2025 में फैंस को एक से बढ़कर एक मैच देखने को मिल रहे हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों के बीच रार-तकरार से भी फैंस का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। मंगलवार को भी इस लीग में ऐसा ही कुछ हुआ, जहां लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा स्पिनर दिग्वेश राठी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान युवा प्रियांश आर्य को आउट करके प्रतिष्ठित ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’ के साथ सभी का ध्यान खींचा। दूसरे पारी में तीसरे ओवर में ही अटैक पर आए 25 साल के स्पिनर ने इस ओवर में अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई।
उन्होंने इसके बाद प्रियांश को चिढ़ाया, जो चर्चा का विषय बन गया। मैच खत्म होने के बाद अब पंजाब की टीम ने दिग्वेश को जवाब दिया है। पंजाब किंग्स ने दिग्वेश के सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की है, जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘पंजाब किंग्स ने आठ विकेट से जीता मैच।’
प्रियांश ने चौके के साथ किया दिग्वेश का स्वागत
दिग्वेश के दिल्ली स्टेट टीम के साथी प्रियांश ने उनके ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर उनका स्वागत किया था। हालांकि, जब उन्होंने एक और आक्रामक शॉट लगाने की कोशिश की, तो दिग्वेश ने उन्हें तेज गेंद पर चकमा दे दिया। प्रियांश ने गलत समय पर शॉट खेला, जिससे गेंद टॉप एज पर लगी, जहां शार्दुल ठाकुर ने एक आसान कैच लिया। इस हल्के-फुल्के वाकये के बाद मैदानी अंपायर ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दिग्वेश को पंजाब के बल्लेबाज से उलझने के खिलाफ चेतावनी भी दी।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: LSG के दिग्वेश राठी की निकल गई हवा, BCCI ने दी शर्मनाक हरकत की सजा
BCCI ने दी दिग्वेश को सजा
दिग्वेश सिंह को इस तरह से जश्न मनाने के लिए बीसीसीआई से सजा भी मिली है, जहां उन पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट्स भी जोड़ा गया है।
सुनील गावस्कर ने लगाई दिग्वेश की क्लास
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने लखनऊ के गेंदबाज को आक्रामक तरीके से विकेट लेने का जश्न मनाने के लिए लताड़ लगाई। उन्होंने मैच में कमेंट्री करते हुए कहा, ‘यदि आपको पिछली गेंद पर चौका या छक्का लगता और तब आप अगली गेंद पर विकेट हासिल कर लेते हैं तो ऐसा सेलिब्रेशन बनता है। लेकिन आप एक गेंदबाज हैं और आपकी 5 गेंद डॉट गईं हैं और छठी गेंद पर आपको विकेट मिलता है, फिर आप ऐसा सेलिब्रेशन करते है तो समझ नहीं आता है। इस जेस्चर का मतलब है कि आपको विकेट की उम्मीद नहीं थी और आप दिखावा करने की कोशिश कर रहे है।’
यह भी पढ़ें: IPL 2025: दिग्वेश राठी के सेलिब्रेशन पर भड़के सुनील गावस्कर, जमकर लगाई लताड़
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
30 mins agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
44 mins agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
2 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
2 hrs agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
3 hrs agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
4 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines