हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2025: BCCI को मिला ऑफर! इस देश में हो सकते हैं बाकी बचे आईपीएल मैच

IPL 2025: एक सप्ताह के लिए आईपीएल 2025 निलंबित होने के बाद अब इस में बाकी बचे हुए आईपीएल मैच खेले जा सकते हैं।

विज्ञापन

IPL 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते 9 मई को आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। इससे पहले 8 मई को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच को बीच में रद्द करके स्टेडियम को खाली करा दिया गया था। अब कई सवाल उठ रहे हैं जिनमें से एक है कि अब आईपीएल के बाकी बचे मैच भारत में नहीं तो फिर कहां होंगे? वहीं इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने आईपीएल के बचे हुए मैचों को इंग्लैंड में करवाने का ऑफर दिया।

BCCI-ECB के बीच हुई बातचीत?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के बीच आईपीएल के बचे करवाने को लेकर बातचीत हुई। हालांकि इसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। लेकिन अब फैंस को लग रहा है कि आईपीएल 2025 के बचे हुए मैच इंग्लैंड में हो सकते हैं।

बीसीसीआई ने जारी की विज्ञप्ति

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा आईपीएल के बचे हुए मैचों को बीसीसीआई ने तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए निलंबित करक दिया है। नए कार्यक्रम और टूर्नामेंट के आयोजन के बारे में समय आने पर आगे की सूचना दी जाएगी। उससे पहले अधिकारी हालातों की समीक्षा करेंगे।

अभी बचे है 16 मैच

आईपीएल 2025 में अभी 16 मैच बचे हुए हैं, जिसमें से 4 नॉकआउट मैच हैं। वहीं आईपीएल का फाइनल 25 मई को होना था। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि बोर्ड इन सभी मैचों को समय पर कराने की कोशिश करेगा।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: खिलाड़ियों की जान में आई जान, धर्मशाला से इस तरह दिल्ली पहुंचे PBKS और DC टीम के खिलाड़ी

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें